एक्सप्लोरर

Vedaa Vs Khel Khel Mein: पहले पड़ी 'वेदा' भारी, अब 'खेल खेल में' की बारी! दिलचस्प है फ्लॉप फिल्मों के बीच की ये जंग

Vedaa Vs Khel Khel Mein: 'वेदा' और 'खेल खेल' में 'स्त्री 2' को टक्कर देने के लेवल पर नहीं हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 'वेदा' और 'खेल खेल में' के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Vedaa Vs Khel Khel Mein: 15 अगस्त, 2024 को बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिला. एक तरफ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' ने थिएटर्स में दस्तक दी तो दूसरी तरफ 'वेदा' और 'खेल खेल में' के साथ साउथ की कई फिल्में पर्दे पर आईं. इस महाक्लैश के बीच 'स्त्री 2' ने बाजी मार ली, वहीं 'वेदा' और 'खेल खेल में' साइडलाइन हो गई.

'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और कोई दूसरी फिल्म उसे टक्कर देने के लेवल पर नहीं है. हालांकि साइडलाइन हुई फिल्मों 'वेदा' और 'खेल खेल में' के बीच मुकाबला जरूर बरकरार है. रिलीज के पहले दिन तो जॉन अब्राहम की 'वेदा' ने अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' को फेल कर दिया. लेकिन उसके बाद से 'खेल खेल में' ही ज्यादा कमा रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'वेदा' का अब तक का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक 'वेदा' ने पहले दिन 6.3 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 1.8 करोड़, तीसरे दिन 2.7 करोड़ और चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.2 करोड़ रुपए बटोरे थे. पांचवें दिन 'वेदा' का कलेक्शन 1.5 करोड़ रहा, जबकि छठे दिन सिर्फ 80 लाख और सातवें दिन 70 लाख ही कमा पाई. अब आठवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसमें 'वेदा' ने अब तक सिर्फ 44 लाख का कलेक्शन किया है. यानी 8 दिनों में 'वेदा' का कुल कलेक्शन 17.44 करोड़ रुपए है.

Vedaa (2024) - IMDb

'वेदा' से आगे निकली 'खेल खेल में'
'खेल खेल में' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.05 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन से फिल्म ने 2.05 करोड़ कमाए जो 'वेदा' से ज्यादा था. तीसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन 3.1 करोड़ और चौथे दिन करोड़ रुपए रहा. 'खेल खेल में' ने पांचवें दिन 2 करोड़, छठे दिन 1.2 करोड़ और सातवें दिन 1.1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. अब आठवें दिन भी फिल्म ने अब तक 80 लाख कमा लिए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 19.15 करोड़ रुपए हो गया है.

Khel Khel Mein (2024) - IMDb

फ्लॉप होती दिख रहीं 'वेदा' और 'खेल खेल में'
'वेदा' और 'खेल खेल में' के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर है. 'खेल खेल में' 'वेदा' से ज्यादा कमा रही है. हालांकि दोनों फिल्मों के बजट पर नजर डालें तो दोनों ही फिल्में फ्लॉप होती दिख रही है. बता दें कि 'वेदा' का बजट 60 करोड़ रुपए है और 'खेल खेल में' का बजट 100 करोड़ रुपए है.


ये भी पढ़ें: 'किसिंग सीन होगा, बाथटब में होगी शूटिंग...' हेमा कमिटी रिपोर्ट में एक्ट्रेस ने शेयर किया कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 8.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.46 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 8.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 8.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
सोनू निगम ने खरीदा 1 करोड़ का नया कमर्शियल स्पेस, मुंबई के प्राइम लोकेशन पर है जमीन
सोनू निगम ने खरीदा 1 करोड़ का नया कमर्शियल स्पेस, मुंबई के प्राइम लोकेशन पर है जमीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget