एक्सप्लोरर

क्या 'कलंक' की कहानी किताब 'वॉट द बॉडी रिमेम्बर्स' से चुराई गई है? वरुण धवन ने दी सफाई

'कलंक' को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म की कहानी शाऊना सिंह बाल्डविन की किताब 'वॉट द बॉडी रिमेम्बर्स से चुराई गई है. पहली बार इस पर वरुण धवन ने अपना रिएक्शन दिया है.

सोशल‌ मीडिया पर इन दिनों इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या धर्मा प्रोडक्शन्स की जल्द रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' की कहानी शाऊना सिंह बाल्डविन की किताब 'वॉट द बॉडी रिमेम्बर्स से चुराई गई है? ऐसी अटकलों के बीच अब 'कलंक' में प्रमुख भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने अपनी सफाई दी है.

'कलंक' के प्रमोशन के दौरान वरुण ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने वो किताब नहीं पढ़ी है, मगर मुझे नहीं लगता है कि फिल्म की कहानी और किताब में कोई समानता है. हमारी फिल्म की जो कहानी है, वो अभी सामने नहीं आई है. जितने भी सीन्स हमने आप सभी को दिखाएं हैं, उसमें एक्चुअल प्रिमाइज नहीं दिखाया गया है. हां, फिल्म एक लव स्टोरी है, मगर फिल्म की कहानी इससे कहीं ज्यादा कहने की कोशिश करती है. बहुत सारे जो राज हैं वो सिर्फ़ 17 अप्रैल (जब फिल्म रिलीज होगी) को खुलेगें. तो लोग जब फिल्म देखेंगे तभी वो इस बारे में अपनी राय बना पाएंगे."

क्या 'कलंक' की कहानी किताब 'वॉट द बॉडी रिमेम्बर्स' से चुराई गई है? वरुण धवन ने दी सफाई

वरुण ने आगे कहा, "जहां तक मुझे पता है ये बहुत पहले से करण (जौहर) सर की कहानी थी जो उन्हें बनानी थी, जो कि मैंने बहुत साल पहले सुनी थी उनके मुंह से."

गौरतलब है कि 6 मार्च को लिखे एक इंस्टाग्राम पोस्ट में करण जौहर ने लिखा था कि इस फिल्म को उनके दिवंगत पिता यश जौहर ने कंसेप्चुलाइज किया था और ये उनकी आखिरी फिल्म (मरने से पहले) थी जिसपर उन्होंने काम किया था.

क्या 'कलंक' की कहानी किताब 'वॉट द बॉडी रिमेम्बर्स' से चुराई गई है? वरुण धवन ने दी सफाई

बहरहाल, बताया जा रहा है कि फिल्म और इस किताब के कुछ किरदारों के नाम भी समान हैं इसपर पूछे गए सवाल पर वरुण ने कहा, "मुझे किरदारों के नामों के एक समान होने के बारे में नहीं पता है. ये महज एक संयोग भी हो सकता है. और कोई इतना बेवकूफ तो‌ नहीं होगा न कि किसी ने कुछ कॉपी करना चाहा है तो वो नाम तो बदल ही देगा न, वो सेम नाम क्यों रखेगा?"

उधर 'वॉट द बॉडी रिसेम्बर्स' की लेखिका शाऊना सिंह बाल्डविन ने हाल ही में कई सारे ट्वीट्स के ज़रिए कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि 'कलंक' की कहानी उनकी किताब से मिलती-जुलती है या नहीं क्योंकि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है. उन्होंने एक अन्य ट्वीट के ज़रिए कहा था कि किसी ने भी उनकी किताब के अधिकार उनसे नहीं खरीदें हैं.

क्या 'कलंक' की कहानी किताब 'वॉट द बॉडी रिमेम्बर्स' से चुराई गई है? वरुण धवन ने दी सफाई

किताब 'वॉट द बॉडी रिमेम्बर्स' की तरह ही 'कलंक' की कहानी भी ब्रिटिश राज में और देश विभाजन से पहले सेट की गई है. वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'कलंक' का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है और ये फिल्म 17 अप्रैल को देशभर में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget