एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जब अमिताभ से ना मिल पाने के बाद रेखा ने कहा, 'मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं'

नई दिल्ली: कोई रहे ना रहे लेकिन मोहब्बतें हमेशा जिंदा रहती हैं. दिन महीने साल बीत जाते हैं. लेकिन मोहब्बत का जादू कभी खत्म नहीं होता और मोहब्बत जब बॉलीवुड के सितारों की हो तो फिर तो जैसे हमेशा के लिए अमर हो जाती है. मोहब्बत का दिन यानि वैलेंटाइन डे आ चुका है और इसी मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारों की मोहब्बत की कहानियां. इन कहानियों में रोमांस है, दर्द है, तड़प है, जुदाई है और कुछ ऐसा है कि जमाना इन्हें ना चाहते हुए भी भूल नहीं पाता. बॉलीवुड में जब जब मोहब्बत का जिक्र होता है...इश्क का जिक्र होता है....प्यार का जिक्र होता है...तो एक नाम जहन में सबसे पहले आता है...ये नाम है अमिताभ और रेखा का. इन दोनों ने अपनी मोहब्बत को भले ही कभी नहीं कबूला लेकिन इन दोनों का नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े इश्कबाजों में शुमार किया जाता है. अमिताभ और रेखा की मोहब्बत की दास्तान भले ही अधूरी रह गई लेकिन इनकी मोहब्बत की कहानी के बिना बॉलीवुड में इश्क की कहानियां कभी पूरी नहीं होंगी. आइए सबसे पहले जानते हैं अमिताभ और रेखा के इश्क का अफसाना... साल 1976 में जब अमिताभ और रेखा ने पहली बार फिल्म दो अंजाने में एक साथ काम किया तो दोनों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ना तो अब ये एक दूसरे से अंजाने रहेंगे और ना ही दुनिया इन दोनों की मोहब्बत के किस्सों से अंजान रहेगी. रेखा से मुलाकात से तीन साल पहले 1973 में ही अमिताभ की शादी हो चुकी थी लेकिन मोहब्बत भला ये सब कहां सोचती है. कहते हैं एक साथ फिल्में करते करते अमिताभ और रेखा एक दूसरे से करीब आते गए. और फिर धीरे धीरे इन दोनों की गिनती बॉलीवुड की सबसे कामयाब जोड़ियों में होने लगी.

amit-rekha

इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता और जब इश्क सुपरस्टार्स का हो तो फिर तो इसे छिपाना जैसे नामुमकिन हो जाता है. 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी पर रेखा माथे में सिंदूर लगाकर पहुंची लेकिन ये सिंदूर किसके नाम का था इस बात का खुलासा रेखा ने कभी नहीं किया. अमिताभ और रेखा के अफेयर के किस्से मिर्च मसाले के साथ हर अखबार, हर मैगजीन की सूर्खियां बनने लगे और फिर इनकी मोहब्बक के किस्से वहां तक भी पहुंच गए जहां तक नहीं पहुंचने चाहिए थे. यानि जया बच्चन तक और फिर तो जैसे अमिताभ और जया की जिंदगी में आ गया तूफान. 1980 में ही फिल्म मैगज़ीन स्टारडस्ट में छपे एक लेख के मुताबिक रेखा लोगों को अमिताभ के साथ अपने रिश्ते के बारे में इशारा देने के लिए अजीब अजीब सी हरकतें करती थीं. स्टारडस्ट में छपे इस लेख के मुताबिक रेखा ने एक स्टोर में जाकर ये भी बताया कि वो मां बनने वाली हैं. जिस समय अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं, उस समय इन खबरों से परेशान होकर जया बच्चन ने रेखा को डिनर पर बुलाया. ये बात रेखा ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताई थी जो उन्होंने फिल्म पत्रिका स्टारडस्ट को दिया था. 1977 में फिल्म मैगज़ीन स्टारडस्ट में छपे लेख के मुताबिक रेखा थोड़ी घबराई हुई जया बच्चन के घर डिनर के लिए गईं. वो सोच रहीं थीं कि या तो जया गुस्से में उन पर चीखेंगी, चिल्लाएंगी या फिर प्यार से उन्हे समझाने की कोशिश करेंगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. जया ने बड़े आराम से उन्हे शानदार डिनर करवाया, उनसे अपने बंगले की सजावट की बात की. यानि सारी बातें हुई सिवाय अमिताभ बच्चन के जिक्र के...डिनर के बाद रेखा वापस चली गईं. लेकिन डिनर के बाद जब रेखा वापस जा रही थीं तो जया ने उनसे कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए मैं अमित को कभी नहीं छोड़ूंगी.' रेखा जहां चीख चीख कर दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहती थीं वहीं बच्चन साहब हमेशा कहते रहे कि कोई रिश्ता है ही नहीं. और इसी दौरान 1980 में आई एक खबर ने धमाका कर दिया. निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने ऐलान किया कि उनकी अगली फिल्म 'सिलसिला' में लीड रोल्स में होंगे अमिताभ, रेखा और जया बच्चन. मीडिया में खबरें आईं कि इस फिल्म में साथ काम करने के लिए खुद अमिताभ ने रेखा और जया से बात की थी क्योंकि साथ काम करके ये साबित हो सकता था कि रेखा और जया में कोई अनबन है ही नहीं...और इस बात से अमिताभ-रेखा के अफयेर की खबरों पर भी लगाम लग जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सालों बाद फिल्म 'सिलसिला' के डायरेक्टर यश चोपड़ा ने भी ये बात मानी थी कि अमिताभ और रेखा के बीच कुछ तो था. वैलेंटाइन डे स्पेशल: जब अमिताभ से ना मिल पाने के बाद रेखा ने कहा, 'मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ और रेखा एक नहीं हो पाते और रियल लाइफ में भी इस फिल्म के बाद वो कभी साथ नहीं दिखे. 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद खबर छपी कि रेखा भी अमिताभ का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची थीं लेकिन उन्हे अमिताभ से मिलने नहीं दिया गया. रेखा को इस घटना से बेहद धक्का लगा. एक मैगज़ीन को दिए बयान में उन्होने कहा, 'सोचिए मैं उस शख्स को ये नहीं बता पाई कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. मैं ये महसूस नहीं कर पाई कि उस शख्स पर क्या बीत रही है. मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का ये एहसास नहीं. मौत भी इतनी बुरी नहीं होती होगी. इस बयान से साफ था कि अलग होने के बावजूद रेखा के दिल में अमिताभ के लिए प्यार कम नहीं हुआ था. वहीं अमिताभ ने इसके बाद भी इस रिश्ते की बात को हमेशा नकारा. उनके मुताबिक तो रेखा बस उनकी को-स्टार थीं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

यहां वीडियो में देखें अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget