एक्सप्लोरर

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, अमेरिका के अस्पताल में हैं भर्ती

Zakir Hussain Health: तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार इस वक्त वो अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती हैं. ये जानकारी उनके करीबी ने दी है.

Zakir Hussain Is Admitted In Hospital: महानतम तबला वादक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले जाकिर हुसैन अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती. बताया जा रहा है कि वो हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं और इस वक्त उनकी हालत काफी नाजुक है. जाकिर हुसैन के रिश्तेदारों ने लोगों से उनकी सलामती की दुआ करने की अपील की है. 

दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं जाकिर हुसैन

एक करीबी सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उनके गंभीर‌ रूप से बीमार होने और अमेरिका में इलाज किये जाने की पुष्टि की है. वो पिछले कुछ सालों से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं. करीब 2 साल पहले उन्हें हृदय में ब्लॉकेज के चलते स्टेंट भी लगाया गया था.

जाकिर हुसैन ने 7 साल की उम्र में सीखा था तबला

जाकिर हुसैन मशहूर दिवगंत तबला बादक अल्ला रखा खां के बेटे हैं. उल्लेखनीय है कि उन्होंने कई ख़्यातनाम देसी और विदेशी फ़िल्मों में भी संगीत दिया और फ़िल्मों के लिए तबला वादन किया. जाकिर हुसैन ने 7 साल की उम्र से तबला सीखना शुरू किया और 12 साल की उम्र से उन्होंने देश भर में घूमते हुए परफॉर्म करना शुरू कर‌ दिया था.

कई सालों से अमेरिका में रह रहे हैं जाकिर हुसैन

लगभग चार दशक पहले उस्ताद जाकिर हुसैन अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका के सैन फ़ांसिसको में ही जा बसे थे. जाकिर खान को देश विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से नवाज़ा किया जा चुका है.

इन अवॉर्ड्स से नवाजे जा चुके हैं जाकिर हुसैन

भारत सरकार द्वारा जाकिर हुसैन को साल 1988 में पद्मश्री, साल 2002 में पद्मभूषण, साल 2023 में पद्मविभूषण जैसे सर्वोच्‍च पुरस्कारों से उन्हें नवाज़े जा चुके है. जाकिर हुसैन को 1990 में संगीत के सर्वोच्च सम्मान 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' से भी पुरस्कित किया गया था.

जाकिर हुसैन ने 4 बार हासिल किया ग्रैमी पुरस्कार

कंटेम्पररी वर्ल्ड म्यूज़िक एलबम कैटगरी में सामूहिक संगीतमय परियोजना/प्रयास के रूप में मशहूर हुए एलबम 'ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट' के लिए उन्हें 2009 में 51वें ग्रैमी अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया था. उल्लेखनीय है कि उस्ताद जाकिर हुसैन को अपने करियर में 7 बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था जिसमें से चार बार उन्होंने ये पुरस्कार हासिल किया.

ये भी पढ़ें-

कभी किया लिपलॉक...तो कभी पति संग झूमीं, सात फेरों के बाद कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल से की क्रिश्यचिन वेडिंग, देखें तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget