एक्सप्लोरर

कंगना रनौत द्वारा 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' कहने पर उर्मिला मातोंडकर ने दिया ये जवाब

बता दें कि एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहा था जिन्हें एक्टिंग की वजह से नहीं जाना जाता था.

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत द्वारा एक टीवी इंटरव्यू में उन्हें 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहने पर जवाब दिया है. उर्मिला ने ट्विटर पर लिखा है, 'मेरा साथ देने वाले भारत के असली लोगों का धन्यवाद, साथ ही मीडिया के निष्पक्ष वर्ग का भी धन्यवाद जिन्होंने सच्चाई का साथ दिया.'

बता दें कि एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहा था जिन्हें एक्टिंग की वजह से नहीं जाना जाता था. कंगना ने बॉलीवुड में परिवारवाद और ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. वो लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर बॉलीवुड के इस तथाकथित माफिया के खिलाफ कई ट्वीट किए हैं. इसके साथ ही वो लगातार टीवी इंटरव्यू में भी बॉलीवुड के बड़े नामों पर हमलावर रही हैं.

कंगना रनौत के ऑफिस के एक हिस्से को मुंबई बृहनगरपालिका (बीएमसी) द्वारा तोड़े जाने पर उन्होंने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से कर दी थी. इसके बाद कई बॉलीवुड सितारे खुलकर कंगना के खिलाफ आ गए थे. उर्मिला पर कंगना की टिप्पणी का भी बॉलीवुड के कई सितारों ने खुलकर विरोध किया है. फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा, अनुभव सिन्हा, अभिनेत्री स्वरा भास्कर सहित कई लोगों ने उर्मिला के 25 साल के फिल्मी करियर की तारीफ की. अब उर्मिला मातोंडकर ने अपने ट्विटर हैंडल से इन लोगों का धन्यवाद किया है. उर्मिला ने ट्वीट किया, ' भारत के 'असली लोगों' का धन्यवाद. साथ ही मीडिया के निष्पक्ष और गरिमामय धड़े का भी मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया. ये आपकी जीत है फेक प्रोपगैंडा करने वाले आईटी सेल के ऊपर. आपके इस समर्थन से अभिभूत हूं. जय हिंद.'

इससे पहले उर्मिला मातोंडकर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि आप उस इंडस्ट्री के बारे में इतना बुरा कैसे बोल सकते हैं जिसने आपको सबकुछ दिया. अगर कुछ लोग ड्रग्स लेते भी हैं तो क्या पूरी इंडस्ट्री को ड्रग्स माफिया कहने का हक मिल जाता है? दिग्गज अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन पर कंगना की टिप्पणी पर उर्मिला ने कहा, 'जब आप पैदा भी नहीं हुई थीं तब से जया जी फिल्म इंडस्ट्री में हैं. भारत की संस्कृति ऐसी नहीं है कि अपने से बड़ों पर इस तरह छींटाकशी की जाए.'

बता दें कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच काफी विवादास्पद बयानबाजी हो चुकी है. संजय राउत ने कंगना को गाली भी दी थी जिसकी खूब आलोचना हुई थी. बहरहाल उर्मिला के इस जवाब के बाद कंगना भी चुप बैठने वाली नहीं हैं. देखते हैं उनका जवाब क्या रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget