एक्सप्लोरर

'संजय दत्त ने बता दिया होता तो मुंबई में नहीं होते बम धमाके', सालों बाद उज्जवल निकम का चौंकाने वाला दावा

स्पेशल प्रोसिक्यूटर उज्जवल निकम ने दावा किया है कि अगर संजय दत्त पुलिस को इंफॉर्म कर देते तो मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों को टाला जा सकता था. उन्होंने ये भी कहा कि वे दत्त को निर्दोष मानते हैं.

स्पेशल प्रोसिक्यूटर और राज्यसभा के लिए मनोनीत सदस्य उज्ज्वल निकम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोटों और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर संजय दत्त अपना मुंह खोल देते तो मुंबई शहर बम विस्फोटों से नहीं दहलता और 267 लोग नहीं मारे जाते.

संजय दत्त की एक गलती की वजह से मुंबई में हुए बम धमाके
1993 के बम धमाकों समेत कई हाई-प्रोफाइल आतंकी मामलों में विशेष सरकारी वकील रहे उज्जवल निकम ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “अबू सलेम बम ब्लास्ट से एक दिन पहले संजय दत्त के घर पर हथियारों से लदी हुई वैन लाया था. एक्टर ने उसमें कुछ हैंड ग्रेनेड और बंदूकें उठा ली थीं हालांकि उन्होंने सिर्फ एके-47 बंदूक अपने पास रखी थी और बाकी सब लौटा दिया था. अगर संजय दत्त ने पुलिस को उस हथियार से लदी वैन के बारे में सूचना दे दी होती तो पुलिस जांच करती और मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए बम ब्लास्ट को रोका जा सकता था.”

टाडा के तहत हुई थी संजय दत्त की गिरफ्तारी
 उन्होंने आगे कहा, "पुलिस को इंफॉर्म न करना ही इतने बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने का कारण बना. एक्टर की खामोशी की वजह से कई जानें चली गईं थीं." बता दें कि संजय दत्त को टाडा के तहत अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें केवल शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया और पांच साल की जेल की सज़ा हुई. एक्टर ने यह सजा पुणे की यरवदा जेल में पूरी की थी. उन्हें 2016 में रिहा कर दिया गया था.

दोषी ठहराए जाने पर संजय दत्त को निकम ने क्या कहा था?
निकम ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि जब संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था, तब उन्होंने उनसे क्या कहा था. निकम ने बताया, "मैंने उनके हाव-भाव बदलते देखे. मुझे लगा कि वह सदमे में हैं. वह फैसला बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और उनका चेहरा हिल गया था. मैंने विटनेस बॉक्स में खड़े संजय दत्त से कहा था, 'संजय ऐसा मत करो. मीडिया तुम्हें देख रहा है. तुम एक अभिनेता हो. अगर तुम सजा से डरे हुए लगोगे, तो लोग तुम्हें दोषी मान लेंगे. तुम्हारे पास अपील करने का मौका है." जवाब में दत्त ने "जी सर, जी सर" कहा था और इसके बाद वे चुप हो गए थे और चले गए थे.

निकम ने संजय दत्त को बताया निर्दोष
निकम ने ये भी दावा किया कि संजय दत्त निर्दोष हैं. उन्होंने बंदूक सिर्फ़ इसलिए रखी क्योंकि उन्हें हथियारों का शौक था. हालाँकि कानून की नज़र में उन्होंने अपराध किया, लेकिन असल में वे एक सीधे-सादे इंसान हैंय संजय के पास एके-47 थी, लेकिन उन्होंने कभी उसका इस्तेमाल नहीं किया.

ये भी पढ़ें:-शेफाली जरीवाला की याद में टूटे पराग त्यागी, एक्ट्रेस संग पुरानी तस्वीरे की शेयर, रूला देने वाले नोट में लिखा- ‘ मेरी मस्तीखोर गुंडी जहां भी हो आप....’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget