एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के गुस्से वाले कमेंट पर ट्विंकल खन्ना ने दिया ऐसा रिएक्शन

अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने ट्विंकल खन्ना पर एक ऐसा कमेंट किया जिसपर खुद अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. अब पीएम मोदी के इस कमेंट पर अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट के जरिए अपना रिएक्शन दे दिया है.

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है. इस दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से राजनीति से हटकर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प सवाल किए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना पर एक ऐसा कमेंट किया जिसपर खुद अक्षय कुमार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. अब पीएम मोदी के इस कमेंट पर अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट के जरिए अपना रिएक्शन दे दिया है.

ट्विंकल ने बीजेपी के एक ट्वीट पोस्ट को साझा करते हुए कहा, "मेरे पास इसे देखने का एक पॉजिटिव तरीका है. न केवल प्रधानमंत्री इस बात से अवगत हैं कि मैं मौजूद हूं बल्कि वो मेरे काम को पढ़ते हैं :)" साफ है कि ट्विंकल खन्ना ने इसे बहुत ही सकारात्मक तरीके से हैंडल किया है और वो खुश है कि पीएम मोदी उनके लिखे ट्वीट्स को पढ़ते भी हैं.

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं जरूर देखता हूं. उससे मुझे बाहर की बहुत प्रकार की जानकारियां मिलती हैं. और मैं आपका भी ट्विटर देखता हूं और ट्विंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं. और कभी कभी मुझे लगता है कि वो जो मेरे ऊपर जो गुस्सा निकालती हैं ट्विटर पे, उसके कारण आपके पारिवारिक जीवन में तो शांति रहती होगी.''

दरअसल, ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और समाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय सभी के साथ ट्वीट के जरिए शेयर करती रहती हैं. ऐसे में वो सरकार की भी आलोचना करने में पीछे नहीं रहती है. इसी को लेकर पीएम मोदी का कहना था कि ट्विंकल खन्ना उनपर अपना गुस्सा निकाल देती हैं. हालांकि उनके इस जवाब पर अक्षय कुमार और पीएम मोदी दोनों ही काफी हंसते दिखाई दिए.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने पीएम आवास पर मोदी का इंटरव्यू किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि मैं खुलकर बातें करना पसंद करूंगा. हम 24 घंटे राजनीति में डूबे रहते हैं. और उन्होंने बिल्कुल ऐसा किया भी. पीएम मोदी ने अपनी नीजि जीवन के कई अनसुने पहलुओ के सभी के साथ शेयर किया.

मोदी ने कहा, "बचपन में मैं सेना में जाना चाहता था. जवानों को देखकर मुझे जीने मरने का ख्याल आय़ा. बचपन से ही मुझे किताबें पढ़ने का शोक है. बचपन में मैंने अच्छी नौकरी के अलावा कुछ नहीं सोचा था, क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से था. इसलिए सोचता था कि बस एक अच्छी नौकरी मिल जाए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget