एक्सप्लोरर

Tusshar kapoor ने किया खुलासा- फिल्मों में डेब्यू के वक्त लोग सलाह देते थे कि पार्टी में जाकर लड़ाई करो

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरूआती दिनों के बारे में कई राज खोले. उन्होंने बताया कि लोग उन्हें पार्टियों में लड़ाई में शामिल होने और यहां तक ​​कि शाहरुख खान की तरह काम करने की सलाह देते थे. तुषार ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे किए हैं.

बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर तुषार कपूर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में कई राज खोले और बताया कि उन्हें एक न्यू कमर के रूप में कुछ असामान्य सलाह दी गई थी. तुषार ने करीना कपूर के साथ साल 2001 में 'मुझे कुछ कहना है' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पार्टियों में लड़ाई में शामिल होने और यहां तक ​​कि शाहरुख खान की तरह काम करने की सलाह दी गई थी. जबकि उन्हें ऐसी सलाह बेहद मजाकिया लगी थी. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया, "अपने करियर की शुरुआत में मैं थोड़ा शांत टाइप था. लोग मुझे अजीबोगरीब सलाह देते थे. जैसे- पार्टियों में जाकर लड़ाई करो, फिल्म के किसी सीन में शाहरुख खान के जैसे एक्सप्रेशन बनाओ. यह वास्तव में मेरे लिए मजेदार था. यह डरावना भी था क्योंकि मैं एक फिल्मी परिवार से आया था और मुझे यह सब बताया गया था. यह कल्पना करना कठिन था कि गैर-फिल्मी परिवारों से आने वाले लोग क्या कर रहे थे.''

उन्होंने आगे आगे कहा, "समय बदल गया है लेकिन उन दिनों कुछ लोग हर तरफ से मुझे मुफ्त सलाह दे रहे थे; आप उन्हें प्रोडक्शन ऑफिस और सेट पर आसानी से स्पॉट कर पाएंगे. आप लगभग हर चीज का अनुमान लगाना शुरू कर देंगे. धीरे-धीरे मुझे लगा कि अगर आप ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, तो इन सब चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं."

हाल ही बॉलीवुड में पूरे किए 20 साल 

तुषार कपूर ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं. उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' इसी तारीख को साल 2001 में रिलीज हुई थी. तुषार ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था.

ये भी पढ़ेंः-

देसी अंदाज में Shehnaaz Gill ने लगाए ठुमके, बोलीं- मैंनू देवर दे ब्याह विच नच लैन दे

विवादों से घिरे Indian Idol की अब तक दमन में हो रही थी शूटिंग, इस वजह से वापस घर लौट आई पूरी टीम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget