एक्सप्लोरर

'भूत' के ट्रेलर लॉन्च पर करण जौहर ने बताया कि पहले किन-किन टाइटल पर किया था गौर

करण ने एक सवाल के जवाब में बताया 'भूत' से पहले कई तरह के टाइटल्स उनके दिमाग में चल रहे थे, जिनमें 'विजडम', 'द हॉन्टेड शिप', 'रूह' जैसे शीर्षक प्रमुख हैं, मगर उन्हें 'भूत' टाइटल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा योग्य लगा.

मुंबई: करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की ओर से निर्मित हॉरर फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' का आज मुम्बई में ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर खुद करण जौहर, फिल्म के हीरो विक्की कौशल, फर्स्ट टाइम डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह, धर्मा से जुड़े फिल्मकार और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' व 'धड़क' जैसी फिल्में बना चुके शशांक खेतान मौजू्द थे. करण जौहर ने बताया‌ कि कैसे 2011 में रहस्यमयी तरीके से एक शिप मुम्बई के समुद्री तट पर आकर रुक गयी थी और उसी को आधार बनाकर फिल्म में एक काल्पनिक कहानी गढ़ी गई है.

उल्लेखनीय है कि रामगोपाल वर्मा 'भूत' नाम से अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर को लेकर एक फिल्म बनाई थी. करण जौहर ने बताया कि कई टाइटल्स पर गौर करने के बाद उन्हें अपनी फिल्म के लिए 'भूत' टाइटल अच्छा लगा और उन्होंने रामगोपाल वर्मा से फिल्म का टाइटल मांगने के लिए जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने बिना देर किये टाइटल देने के लिए हामी भर दी. करण ने कहा कि रामू कि इस उदारता के लिए हमेशा ही उनके आभारी रहेंगे.

'भूत' से पहले कई टाइटल आए दिमाग में

करण ने एक सवाल के जवाब में बताया 'भूत' से पहले कई तरह के टाइटल्स उनके दिमाग में चल रहे थे, जिनमें 'विजडम', 'द हॉन्टेड शिप', 'रूह' जैसे शीर्षक प्रमुख हैं, मगर उन्हें 'भूत' टाइटल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा योग्य लगा.

विक्की कौशल ने फिल्म में काम करने को लेकर अपने अनुभवों को बताया और कहा कि इस हॉरर फिल्म में एक्टिंग करना और इसके लिए तैयारी करना उनके लिए बाकी फिल्मों में काम करने से काफी अलग अनुभव साबित हुआ. विक्की ने यह भी बताया कि करण‌ ने भले ही यह हॉरर फिल्म प्रोड्यूस की हो, मगर खुद करण को हॉरर फिल्में देखने से डर लगता है. विक्की कौशल की इस बात पर खुद करण ने भी मुस्कुराते हुए हामी भरी.

हॉरर फिल्में बेहद पसंद हैं- निर्देशक

इस फिल्म के निर्देशक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें हॉरर फिल्में बेहद पसंद हैं. एक सवाल के जवाब में भानु मे बताया कि 'भूत' अंग्रेजी फिल्म 'घोस्ट शिप' की नकल नहीं है, बल्कि एक ओरिजनल फिल्म है. इस बात पर चुटकी‌ लेते हुए करण मे भानु से मंच पर पूछा कि अगर कॉपी की है, तो अभी बता दो, वर्ना रिलीज से पहले कोई फिल्म पर केस न ठोंक दे!

करण जौहर ने पद्मश्री मिलने पर खुशी जताई और कहा कि जब इस सम्मान का ऐलान हुआ तो उस वक्त वो इटली में एक जंगल में थे, जहं ठीक से नेटवर्क भी काम नहीं करता है. करण ने कहा कि यह क्षण उनके और उनकी मां हीरू के लिए बेहद भावनात्मक पल था.

'भूत' 20 फरवरी को देशभर में रिलीज की जाएगी और इस कड़ी में और भी फिल्में बनाई जाएंगी. हॉरर फिल्मों की कड़ी में 'भूत' धर्मा प्रोडक्शन्स की ओर से बनाई गयी पहली फिल्म है.

फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने पोस्ट किया ग्लैमरस वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
15 साल बाद 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget