एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर आज हो रही है 'जीरो' और 'केजीएफ' की टक्कर, यहां जानिए टिकट की कीमत

बॉक्स ऑफिस पर आज दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. पहली है आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' और दूसरी हैं प्रशांत नील की कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ'. फिल्म देखने से पहले यहां जानिए दोनों के बारे में कुछ जरूरी बातें.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर आज दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. पहली है आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' और दूसरी हैं प्रशांत नील की कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ'. 'जीरो' का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं. ये फिल्म साल 2018 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से है. 'जीरो' में शाहरुख खान ने एक बौने का किरदार निभाया है जिसका नाम है बौआ सिंह.

फिल्म में बौआ सिंह (शाहरुख खान) को विकलांग साइंटिस्ट आफिया यूसुफजई (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है. फिल्म में कैटरीना कैफ एक शराबी अभिनेत्री के किरदार में हैं. कैटरीना के किरदार का नाम है बबीता कुमारी. फिल्म के ट्रेलर में उन्हें 'हिंदुस्तान का सपना' के रुप में दिखाया गया है. इस फिल्म के गाने फिल्म की रिलीज से पहले ही जबरदस्त हिट जो चुके हैं. वहीं अगर फिल्म के टिकट के दाम की बात करें तो फिल्म के नॉर्मल टिकट जहां 350 रूपये से लेकर 600 रूपये तक बिक रहे हैं वहीं फिल्म का सबसे महंगा टिकट 2400 रूपये का है.

बॉक्स ऑफिस पर आज हो रही है 'जीरो' और 'केजीएफ' की टक्कर, यहां जानिए टिकट की कीमत

आपको बता दें कि ये दूसरी फिल्म है जिसमें शाहरुख-कैटरीना और अनुष्का की तिगड़ी दिखाई दे रही है. इससे पहले ये तीनों साल 2012 में आई फिल्म 'जब तक है जान' में दिखाई दिए थे. 'जीरो' में बौआ सिंह का पिता का किरदार तिगमांशु धूलिया ने निभाया है. वहीं शीबा चढ्डा और महोम्मद जीशान अय्युब ने बौआ सिंह के दोस्त के किरदार में हैं. 'जीरो' में सलमान खान, काजोल, रानी मुखर्जी, श्रीदेवी, आलिया भट्ट, जूही चावला और दीपिका पादुकोण ने भी स्पेशल अपीयरेंस दी हैं.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

'केजीएफ' की बात करें तो इसमें कन्नड़ स्टार यश लीड रोल में हैं. इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है. इस कन्नड़ फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ पांच अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया है. केजीएफ को चीनी और जापानी भाषा में भी डब किया जाएगा. केजीएफ एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली कन्नड़ फ़िल्म है और यह प्रोडक्शन हाउस इस तरह की मेगा महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़कर प्रफुल्लित महसूस कर रहा है. यह पीरियड ड्रामा 70 के दशक के कार्यकाल पर आधारित है और इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा जिसका पहला पार्ट आज रिलीज हुआ है.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं...', मां को याद कर इमोशनल हुए मनीष पॉल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
मां की याद में छलका मनीष पॉल का दर्द, इमोशनल नोट लिखकर कही दिल की बात
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, किरदार को अनुपम खेर ने दी अपनी आवाज
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जटायु का फर्स्ट लुक आउट, अनुपम खेर है कनेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर
शाहरुख खान की 'किंग' का आखिरी शेड्यूल शुरू, 2 नवंबर को रिलीज हो सकता है टीजर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget