एक्सप्लोरर

Today Release: आज रिलीज हो रही है रणवीर-सारा की 'सिंबा', जानिए अक्षय कुमार के कैमियो समेत पूरी डीटेल्स

Simmba: अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. यहां जानिए फिल्म में अक्षय कुमार के कैमियो से लेकर फिल्म की पूरी डीटेल्स.

Simmba: सुपरस्टार रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' आज सिनेमानघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था इस बात का अंदाजा फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स से ही लगाया जा सकता है. सारा के करियर की ये दूसरी फिल्म है जिसका वो रणवीर के साथ काफी समय से प्रमोशन कर रही हैं. इस फिल्म में रणवीर पहली बार परदे पर वर्दी पहनकर नजर आने वाले हैं.

फिल्म में रणवीर सिंह संग्राम भालेराव के रूप में नजर आएंगे वहीं सारा उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में दिखाई देंगी. माना जा रहा है कि 21 दिसंबर को रिलीज हुई अभिनेता शाहरुख खान की फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कोई खास कर‍िश्‍मा नहीं कर पाई, जिसका फायदा 'स‍िंबा' को मिल सकता है. 80 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म को 4,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है.

स‍िंबा के ट्रेलर और उसके गानों को काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार भी कैमियो में दिखाई देने वाले है. इसके साथ ही फिल्म में रणवीर और सारा की कैमिस्ट्री को परदे पर देखने के लिए भी फैंस काफी बेसब्र हैं. आपको बता दें कि फिल्म में 'सिंघम' वाले शिवगड के बच्चे की कहानी दिखाई गई है. ये वही बच्चा है जो अजय देवगन 'सिंघम' की तरह पुलिस वाला बनना चाहता था.

Quick Review: 'सिंबा' बन छा गए रणवीर सिंह, एक्शन और कॉमेडी का है जबरदस्त तड़का

'सिंबा' में रणवीर सिंह इसी बच्चे के किरदार में हैं. रणवीर एक बार फिर से अपने लुक और रोल से फैंस का दिल जीतने वाले हैं. इसके साथ ही फिल्म में उनके लव इंट्रेस्ट के किरदार में सारा बेहद शानदार लग रही हैं. परदे पर दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है. हालांकि ट्रेलर में सारा में काफी कम समय के लिए स्क्रिन प्रजेंस है. लेकिन फिल्म के गानों को देखने के बाद फैंस सारा की खूब तारीफें कर रहे हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह एक ऐसे पुलिस वाले हैं जो सिर्फ पैसे के लिए ही काम करते हैं. रणवीर का फिल्म में एक जानदार डायलॉग है जिसमें वो कहते हैं, "मैं पुलिस वाला बना पैसा कमाने को रॉबिनहुड बनकर किसी का मदद करने को नहीं." फिल्म में रणवीर एक लड़की को अपनी मुंह बोली बहन बना लेते हैं और यहीं से आता है ट्विस्ट. इसी ट्विस्ट के कारण ये भ्रष्ट पुलिस वाले बनता है न्याय के लिए लड़ने वाला एक दमदार पुलिस ऑफिसर 'सिंबा'.

Video: जाह्नवी कपूर ने स्मृति ईरानी को कहा 'आंटी', स्मृति ने दिया ऐसा रिएक्शन कि मांगनी पड़ी माफी

ट्रेलर में काफी फिल्म को लेकर काफी सस्पेंस भी क्रिएट किया गया है. इस दिलचस्प फिल्म कों रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. आपको बता दें कि फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरों को देखने के फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का काफी इंतजार था. इसके साथ ही सभी सारा और रणवीर की कैमिस्ट्री को देखने के बाद सभी को इस फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार होने वाला है.

फिल्म के सेट से सामने आई सारा और रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. फिल्म को रोहित शेट्टी और करण जौहर को धर्मा प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. बता दें कि ये फिल्स साल 2015 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टेंपर' का हिन्दी रीमेक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार
रणवीर सिंह की फिल्में हो रही थीं फ्लॉप, फिर अंबानी परिवार ने 'धुरंधर' पर लगाया दांव
'आवारापन 2' का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
रसिका दुग्गल ने मेलबर्न फिल्म फेस्टिव में रेखा संग देखी उमराव जान, रानी मुखर्जी संग मुलाकात भी रही खास
रसिका दुग्गल ने मेलबर्न फिल्म फेस्टिव में रेखा संग देखी उमराव जान
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget