एक्सप्लोरर

Today Release: बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हो रही हैं 'पल पल दिल के पास' , 'द ज़ोया फेक्टर' और 'प्रस्थानम'

Today Release: आज बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' से दलकर सलमान, सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फेक्टर' और संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की फिल्म 'प्रस्थानम' को टक्कर देने वाले हैं.

Today Release: सिनेमा के चहेतों के लिए आज बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने वाला है. बॉक्स ऑफिस पर आज तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनकी कहानी, प्लॉट और स्टार कास्ट पूरी तरह से एक दूसरे से अलग है. पहली फिल्म है सनी देओल के बेटे करण देओल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास', दूसरी फिल्म है दलकर सलमान और सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फेक्टर', वहीं तीसरी फिल्म संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की 'प्रस्थानम' है. तीनों ही फिल्मों का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड या आज रिलीज हुई फिल्मों को देखने के प्लान बना रहे हैं तो पहले यहां जानिए लीजिए इस फिल्मों के बारे में.

1. 'पल पल दिल के पास'

'पल पल दिल के पास' फिल्म से अभीनेता सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. इस फिल्म से करन देओल के साथ सहर बांबा भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. मेकर्स का दावा है कि ये इस जेनेरेशन की सबसे बड़ी लव स्टोरी है. इसमें दिखाया गया है कि शहर सेठी और करन सहगल दोनों एक ट्रिप पर जाते हैं और बहुत सारी एडवेंचरस एक्टिविटीज करते हैं. इस दौरान दोनों को प्यार हो जाता है. लेकिन प्यार को मंजिल मिलना इतना भी आसान नहीं है. इसमें करन देओल मारपीट करते भी दिखेंगे. ट्रेलर में करन के एक्शन का जो सीन दिखाया गया है उसमें लोगों को सनी देओल की झलक भी दिखी है. सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है.

2. 'द जोया फेक्टर'

जितना इस फिल्म का नाम दिलचस्प है, उतनी ही इसकी कहानी भी. ट्रेलर काफी मज़ेदार है और कॉमेडी से भरपूर है. इसमें सोनम कपूर को लकी चार्म के तौर पर पेश किया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में ही ये बता दिया गया कि सोनम उस दिन पैदा हुईं जिस दिन भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे सोनम का लक टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होता है और भारती क्रिकेट टीम की किस्मत ही बदल जाती है. इस बीच टीम के कप्तान निखिल खोड़ा यानी दिलकर सलमान और ज़ोया एक दूसरे की मुहब्बत में गिरफ्तार हो जाते हैं. और यहां से शुरु होती है इनकी लव स्टोरी और जोया फैक्टर का सिलसिला भी. इस फिल्म में सोनम कपूर और दिलकर सलमान के अलावा संजय कपूर और अंगद बेदी जैसे कलाकार भी हैं.

3. 'प्रस्थानम'

ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म हैं. फिल्म में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ, अली फजल, मनीषा कोइराला और चंकी पांडे भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को देव कट्टा ने डायरेक्ट किया है. प्रस्थानम में 1 दशक बाद मनीषा कोइराला और संजय दत्त साथ नजर आएंगे. लीड रोल निभा रहे अभीनेता संजय दत्त फिल्म में बलदेव प्रताप सिंह के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में ये किरदार एक बाहुबली नेता का है. वहीं जैकी श्रॉफ गैंगस्टर बने हैं. जैकी और संजय की इस फिल्म में केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों एक दूसरे के खास दोस्त के रोल में दिखेंगे. अली फजल फिल्म में संजय दत्त के बेटे के किरदार में दिखाई देंगे. आपको बता दें कि ये फिल्म 2010 में आई साउथ की मूवी प्रस्थानम की हिंदी रीमेक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget