एक्सप्लोरर

69 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं महेश भट्ट, यहां देखें ट्रेलर

जाने-माने निर्देशक और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट 69 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. महेश भट्ट फिल्म 'द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी' में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया.

नई दिल्ली: जाने-माने निर्देशक और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट 69 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. महेश भट्ट फिल्म 'द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी' में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म की कहानी मुंबई की जिंदगी पर आधारित है. देश की इकॉनोमिक कैपिटल होने के बाद भी मुंबई में जिंदगी कितनी मुश्किल है. फिल्म में रोजगार से लेकर धर्म और डिप्रेशन तक के मुद्दे को कवर करने की कोशिश की गई है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि हमारे देश में मानसिक बीमारी के बारे में जागरूकता लाने की कमी है. महेश भट्ट ने सोमवार को सह-कलाकार निखिल रत्नापारखी, अलीशा खान, निर्देशक तारिक खान और निर्माता राजेश परदासानी के साथ 'द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी' के ट्रेलर लॉन्च पर संवाददाताओं से बातचीत की. फिल्म हमारे समाज में अकेलेपन, सांप्रदायिक सद्भाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर है.69 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं महेश भट्ट, यहां देखें ट्रेलर समाज में आत्महत्या के बढ़ते मामलों के बारे में बात करते हुए भट्ट ने कहा, "यह मानसिक बीमारी का एक रूप है और इसका इलाज किया जा सकता है. जब आप मधुमेह से पीड़ित होते हैं, तो आपको इंसुलिन शॉट लेना पड़ता है." उन्होंने कहा, "इसी तरह जब आप अवसाद की ओर बढ़ते होते हैं तो आपको डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता होती है, जो मेडिटेशन से आपका इलाज करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे देश में मानसिक बीमारी के बारे में जागरूकता की कमी है. लगभग हर घर में लोग अवसाद से पीड़ित हैं." एक्टिंग है मुश्किल काम  फिल्म में काम का अनुभव साझा करते हुए महेश भट्ट ने कहा, "अभिनय मुश्किल काम है. इसमें आपको लाइनें याद रखनी होती हैं. मुझे लगता है कि कैमरे के पीछे रहकर अभिनय के बारे में बताना आसान है, लेकिन कैमरे के सामने मुस्कुराना मुश्किल है." उन्होंने कहा, "यह एक अलग माध्यम है और मैं खुद को एक अभिनेता कभी नहीं मानूंगा और यदि दर्शकों को फिल्म में मेरी प्रस्तुति पसंद आती है, तो इसका पूरा श्रेय तारिक खान जाता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 6.30 बजे तक 39 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
Video: 'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget