News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सानिया मिर्जा ने कहा, बायोपिक पर खुलकर बात करने में थोड़ा वक्त लगेगा

आपको बता दें कि करण जौहर के चैट शो में निर्देशक रोहित शेट्टी ने सानिया मिर्जा पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी.

Share:

मुंबई: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कहना है कि बायोपिक फिल्म को लेकर एक निजी शख्सियत होने के नाते वो अपने जीवन के बारे में बात करने के लिए समय लेंगी. सानिया से जब पूछा गया कि क्या वह बड़े पर्दे पर अपनी जिंदगी के सफर को देखने में सहज हैं तो उन्होंने कहा, "इस बारे में काफी बातें हो रही हैं, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है, लेकिन जब ऐसा होगा..एक निजी शख्स होने के नाते मुझे अपने और अपने जीवन के बारे में खुलकर बात करने में थोड़ा समय लगेगा."

आपको बता दें कि करण जौहर के चैट शो में निर्देशक रोहित शेट्टी ने सानिया मिर्जा पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी. पद्म भूषण से नवाजी जा चुकीं सानिया ने इस बारे में कहा, "मैंने कुछ लोगों को यह बात करते देखा और सुना है कि वो मेरी जिंदगी पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है. उन लोगों के साथ हमारी बातचीत चल रही है."

ये भी पढ़ें: Lakme Fashion Week: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दी हीरोइनों को मात, बेहद खूबसूरत अंदाज में की रैंप वॉक

सानिया से जब पूछा गया कि पर्दे पर कौन उनके किरदार को अच्छे से निभा सकता है तो उन्होंने कहा, "जहां तक मेरे किरदार को निभाने का सवाल है, मुझे लगता है कि यह कई चीजों पर निर्भर है क्योंकि देश में कई बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि उनमें से अधिकांश किरदार के साथ न्याय कर सकती हैं और किरदार को वास्तव में अच्छे से निभा सकती हैं, तो हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा."

कई खिलाड़ियों पर फिल्में बन चुकी हैं और बन रही हैं. हालिया उदाहरण बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म है. अमोल गुप्ते की इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगी. सानिया ने लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट-2018 के चौथे दिन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया. डिजाइनर ने पिंक 'द नेवी ब्लू ऑफ इंडिया' नाम का ब्राइडल परिधान संग्रह पेश किया.

sania

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे 2018 : दीपिका-रणवीर से लेकर अनुष्का-विराट तक, ये हैं B-town के HOT Couples

सानिया को कई लोग बेहतर ड्रेस पहनने वाली खिलाड़ी मानते हैं. इस बारे में सानिया का कहना है कि वह बस वहीं ड्रेस पहनती हैं, जिसमें सहज महसूस करती हैं. उनके लिए यह बात बहुत मायने रखती है.

यह पूछे जाने पर कि क्या आलोचनाओं से वह परेशान होती हैं, तो उन्होंने कहा, "हमेशा नहीं, लेकिन हम कुछ स्तरों पर सचेत रहते हैं और कई सोशल मीडिया वेबसाइट हैं, जिन पर हम हर दिन जो पहनते हैं उस बारे में बहुत कुछ कहा जाता है. मैं उन्हें कभी-कभी पढ़ती हूं, लेकिन चाहे अच्छा हो या बुरा हो हमेशा दिल पर नहीं लेती."

Published at : 04 Feb 2018 06:18 PM (IST) Tags: Sania Mirza Rohit Shetty
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Birthday Special: कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थी ये मशहूर एक्ट्रेस, पति है 4 हजार करोड़ का मालिक

Birthday Special: कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थी ये मशहूर एक्ट्रेस, पति है 4 हजार करोड़ का मालिक

'मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे...', सुष्मिता सेन संग रिश्ते के समय फकीरों की जिंदगी जी रहे थे विक्रम भट्ट

'मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे...', सुष्मिता सेन संग रिश्ते के समय फकीरों की जिंदगी जी रहे थे विक्रम भट्ट

'मेरे लिए बहुत मुश्किल था', 'तख्त' के ठंडे बस्ते में चले जाने से टूट गए थे एक्टर, छलका दर्द

'मेरे लिए बहुत मुश्किल था', 'तख्त' के ठंडे बस्ते में चले जाने से टूट गए थे एक्टर, छलका दर्द

Friday Releases: इस हफ्ते नहीं मिलने वाली फुर्सत, ओटीटी से थिएटर तक, रिलीज होंगी 8 फिल्में

Friday Releases: इस हफ्ते नहीं मिलने वाली फुर्सत, ओटीटी से थिएटर तक, रिलीज होंगी 8 फिल्में

CJP आंदोलन पर अशोक पंडित का फूटा गुस्सा, बोले- पार्टी से जुड़े चेहरे विवादों से घिरे हैं

CJP आंदोलन पर अशोक पंडित का फूटा गुस्सा, बोले- पार्टी से जुड़े चेहरे विवादों से घिरे हैं

टॉप स्टोरीज

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'

'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा

'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा

'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया

'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'

अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'