एक्सप्लोरर

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर मामले पर चित्रांगदा सिंह ने कहा- हमें इंसाफ दिलाना होगाा

चिंत्रांगदा सिंह ने कहा, "अगर यह सच है और अगर आप 5-10 साल बाद भी बोलते हैं तो भी हमें यह सुनना होगा, इसे महत्ता देनी होगी और इसे न्याय दिलाना होगा. मैं तनुश्री का समर्थन करती हूं."

मुंबई: अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के पक्ष में आ गई हैं. तनुश्री ने नाना पर 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. बॉलीवुड में ‘#MeToo अभियान' के गति पकड़ने पर चित्रांगदा सिंह ने कहा, "भारतीय समाज पश्चिमी समाज से पूरी तरह भिन्न है. इसीलिए मैं कह रही हूं कि हमें इसका अनुकरण नहीं करना चाहिए. लेकिन तनुश्री जैसे लोगों का इस पर खुलकर बात करना वास्तव में प्रेरणा देता है और हमें ऐसे लोगों की आवाज को दबाना नहीं चाहिए."

शनिवार को 'एले इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018' में शिरकत करने आईं चित्रांगदा सिंह ने कहा, "यह पश्चिम से करने जैसा कुछ नहीं है. हमें यह अपना खुद का समाज बनाना होगा, जहां पुरुषों को उनके कामों के लिए ज्यादा जवाबदेह बनाया जा सके. यह एक सकारात्मक कदम है और हमें सच बोलने की आदत को और विकसित करना होगा."

तनुश्री-नाना विवाद पर उन्होंने कहा, "अगर यह सच है और अगर आप 5-10 साल बाद भी बोलते हैं तो भी हमें यह सुनना होगा, इसे महत्ता देनी होगी और इसे न्याय दिलाना होगा. मैं तनुश्री का समर्थन करती हूं."

चित्रांगदा सिंह ने कहा, "इस पर बात करने के लिए उन्हें 10 साल लगे. दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के ज्यादातर मामलों में पीड़ितों में इस पर तुरंत बोलने का साहस नहीं होता. लेकिन वे जब भी अपनी बात बोलना चाहें, तो एक समाज के तौर पर हमें उनका समर्थन करना चाहिए और कम से कम उनकी बात सुननी चाहिए."

तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. नाना ने हालांकि आरोपों को नकार दिया है.

10 साल पहले क्या हुआ था ?

साल 2008 में तनुश्री दत्ता एक फिल्म 'हॉर्न ओके' प्लीज के लिए एक डांस नंबर शूट कर रही थी इसी दौरान एक नामी एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की. तनुश्री ने बताया ,''उसने हाथ पकड़ा और मुझे अपनी ओर खींचा. साथ ही कोरियोग्राफर को कहा कि वो पीछे ही रहे और वो मुझे सिखाने लगा कि डांस कैसे करते हैं. यहां तक कि वो मेरे साथ फिल्म में एक इंटिमेट सीन सीक्वेंस भी फिल्माना चाहते थे. जबकि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में ये साफ तौर पर लिखा था कि मेरा ये डांस सीक्वेंस सोलो यानी अकेले ही होगा.''

इतना ही नहीं तनुश्री ने बताया, कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के निर्माता निर्देशक से की तो किसी ने भी उनकी बात को सुनना जरूरी नहीं समझा बल्कि उन्होंने नाना पाटेकर का साथ दिया. इस सबसे परेशान होकर जब तनुश्री ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया तो उन्होंने वहां राजनीतिक पार्टी एमएनएस के लोगों को बुलवाकर उन पर और उनके परिवार पर हमला भी करवाया.

ये भी पढ़ें: 

देर रात दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं सारा अली खान, ट्रेडिशनल छोड़ हॉट अंदाज अपनाया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित के भांजे ने की आत्महत्या 

Elle 18 अवॉर्ड्स में बेहद बोल्ड लुक में पहुंचीं दिशा पटानी, सामने आईं ऐसी तस्वीरें 

#MeToo: चेतन भगत की चैट के स्क्रीनशॉट हुए वायरल, पत्नी और महिला से मांगी माफी  

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, गणेश आचार्य और निर्माता-निर्देशक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई शिकायत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget