एक्सप्लोरर

भारत में बनेगी श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन की ज़िंदगी पर फिल्म

श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन ने अपने करियर में 133 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 230 पारियों में उन्होंने 800 विकेट झटके हैं. टेस्ट में उनके नाम दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है.

चेन्नई: श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर तमिल में एक फिल्म बन रही है, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपथी कर रहे हैं और अभी इसका नामकरण नहीं हुआ है. फिल्म मुख्य रूप से तमिल में बनेगी और इसे दुनिया भर में कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाएगा.

अपने ऊपर बन रही फिल्म को लेकर मुरलीधरन ने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे खुशी है कि विजय जैसे दिग्गज अभिनेता मेरी भूमिका निभा रहे हैं. मैं इस फिल्म की क्रिएटिव टीम के सम्पर्क में हूं और बीते कई महीनों से फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में शामिल हूं."

गौरतलब है कि बॉलीवुड में भी क्रिकेटरों की बायोपिक बनती रही हैं. साल 2016 में निर्देशक नीरज पांडे ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बनाई थी. इसके अलावा दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन की बायोपिक भी बनी है, जिसमें इमरान हाशमी ने मुख्य रोल निभाया था. टोनी डीसूज़ा के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2016 में ही रिलीज़ हुई थी.

आपको बता दें कि श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन ने अपने करियर में 133 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 230 पारियों में उन्होंने 800 विकेट झटके हैं. 350 वनडे मैचों में उनके नाम लगभग 23 की औसत से 534 विकेट हैं. मुरली दुनिया के एकलौते गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने टेस्ट में 800 विकेटों के आंकड़े को छूआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget