एक्सप्लोरर

Star Kids के बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर कोई एतराज नहीं: कंगना रनौत

मुंबई: फिल्म उद्योग में भाई-भतीजावाद पर बहस की शुरूआत करने वाली बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत ने का कहना है कि करण जौहर के चैट शो में उन्होंने जो टिप्पणी की थी वह उनका आकलन थी और इसका यह मतलब कतई नहीं है कि उन्हें फिल्मी हस्तियों की संतानों के बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर कोई एतराज है. अभिनेत्री ने कहा कि वह फिल्मी हस्तियों की संतानों के खिलाफ किसी मिशन पर नहीं है क्योंकि फिल्म उद्योग में हर कोई अच्छी फिल्में बनाने को लेकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप भाई-भतीजावाद को लेकर बात कर रहे हैं, तो मुझे भाई-भतीजावाद पर आपत्ति नहीं है, यह मेरा आकलन है. एक इंसान के तौर पर यह मेरा विशेषाधिकार है कि मैं अपने पीछे आने वालों के लिए पदचिह्न छोड़ूं. यह जरूरी है कि उन्हें पता हो कि मैं कहां गिरी, कहां चली, रूकी और दौड़ी....’’ कंगना ने कहा, ‘‘हम सबको इसपर काम करना चाहिए और उंगलियां नहीं उठानी चाहिए तथा इसे ऐसी लड़ाई का रूप देना चाहिए जो हर किसी के लिए समाज को ज्यादा लोकतांत्रिक बनाने के लिए हो.’’ 5 30 साल की अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म उद्योग बाहरी लोगों के प्रति ज्यादा उदार हो गया है और इसका श्रेय उन कलाकारों को जाता है जो अपरांपरागत पृष्ठभूमि से आते हैं और बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाते हैं. कंगना ने कहा, ‘‘बाहरी कौन है? हम सब सिनेमा बनाने के लिए काम कर रहे हैं. जो भी किसी दूसरे इरादे से काम कर रहा है, वह बाहरी है. मैं खुद को बाहरी नहीं मानती.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो भी अपरांपरागत पृष्ठभूमि से आते हैं, उन्हें इसपर काम करना चाहिए ना कि यह कहना चाहिए कि ‘हम बेहद खुशकिस्मत थे कि हमें किसी भी तरह के भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा या हम वे चुने गए लोग हैं जिन्हें उद्योग ने खुले दिल से स्वीकारा है.’’ अभिनेत्री ने कहा कि उद्योग में आज एक लोकतांत्रिक माहौल है जहां कलाकार खुलकर कह सकते हैं कि ‘वे अंग्रेजी में बात नहीं कर सकते’ और तब भी उन्हें अलग तरह से नहीं देखा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि आज उद्योग में ज्यादा लोकतांत्रिक माहौल है और ऐसा हम जैसे लोगों के भी कारण है जो इसपर काम कर रहे हैं. मैंने नये लोगों को आसानी से कहते देखा है कि ‘मैं अंग्रेजी में बात नहीं कर सकता या कर सकती, मैं केवल हिंदी में बात करूंगा या करूंगी.’ ऐसा इसलिए है कि हमने इसे सहज बना दिया है.’’ कंगना लाइफस्टाइल द्वारा आयोजित स्प्रिंग समर कलेक्शन ऑफ मेलांज जारी किए जाने के मौके पर बोल रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget