एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई तापसी पन्नू की 'थप्पड़', घरेलू हिंसा पर बनी है फिल्म

मध्य प्रदेश में फिल्म 'थप्पड़' को कर मुक्त कर दिया गया है. यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है. राज्य के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने फिल्म को कर मुक्त करने का ऐलान करते हुए ट्वीट किया है.

मध्य प्रदेश में फिल्म 'थप्पड़' को कर मुक्त कर दिया गया है. यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है. राज्य के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने फिल्म को कर मुक्त करने का ऐलान करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, "मध्य प्रदेश में 28 फरवरी से रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म 'थप्पड़', जिसकी पटकथा एक सामाजिक संदेश पर आधारित है, को राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की छूट प्रदान की जाती है."

फिल्म की पटकथा का उल्लेख करते हुए कमल नाथ ने कहा, "लिंग भेदभाव, हिंसा पर आधारित इस फिल्म की पटकथा में एक महिला के बदलाव, बराबरी के हक व आत्म-सम्मान के लिये किए संघर्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है."

निर्देशक अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'थप्पड़' एक महिला-केंद्रित फिल्म है. घरेलू हिंसा की शुरुआत कैसे होती है, इसे फिल्म में बखूबी दिखाया गया है. यह फिल्म लिंग भेदभाव हिंसा के खिलाफ है. इस फिल्म में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

फिल्म 'थप्पड़' में घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है, जिसके आधार पर तलाक और ऐसी ही कई घटनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है. सीधे शब्दों में कहें तो इसमें भले ही बस एक थप्पड़ है, लेकिन है तो घरेलू हिंसा ही. इस फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर कबीर सिंह भी तुलना की जा रही थी. इस पर तापसी का रिएक्शन भी सामने आया था.

तापसी ने कहा, "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हमने 'कबीर सिह' को दिमाग में रखकर यह फिल्म बनाई है. मुझे बहुत दुख होता है, जब मैं लोगों को यह कहते सुनती हूं कि 'हमने एक दूसरी फिल्म को जवाब देने के लिए यह फिल्म बनाई है.' 'कबीर सिह' के रिलीज होने से पहले फिल्म की कहानी लिखी जा चुकी थी. मेरे ख्याल से थप्पड़ बस एक ट्रिगर है, लेकिन फिल्म में हमने रिलेशनशिप को लेकर कई सारी चीजें दिखाई गई हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Updates: दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
दूसरे दिन 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने जड़ा शतक, कलेक्शन 100 करोड़ के पार
Spider Man Box office: 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा
150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget