एक्सप्लोरर

दंगों में जला दी गई थी पिता की कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बनी एक्ट्रेस, बॉलीवुड में दे चुकी है 100 करोड़ी फिल्म, जानें- कौन है ये हसीना

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. लेकिन वे कभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं.

तापसी पन्नू आज बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और शाहरुख खान, और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स संग काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तापसी एक्ट्रेस बनने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. चलिए यहां उनके लाइफ से जुड़े अनसुनी बातें जानते हैं.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बनी मॉडल
1 अगस्त 1987 को दिल्ली में एक जाट सिख परिवार में जन्मी तापसी पन्नू के पिता दिलमोहन सिंह पन्नू एक सेवानिवृत्त रियल एस्टेट एजेंट हैं और उनकी मां निर्मलजीत कौर पन्नू एक हाउसवाइफ हैं. तापसी की एक एक छोटी बहन शगुन पन्नू भी हैं, जो एक वेडिंग प्लानर हैं. तापसी ने अशोक विहार स्थित माता जय कौर पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली एजुकेशन पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की. उन्होंने कुछ समय के लिए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी काम किया, फिर एक फुल टाइम मॉडल बन गईं. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग में एंट्री की.


दंगों में जला दी गई थी पिता की कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बनी एक्ट्रेस, बॉलीवुड में दे चुकी है 100 करोड़ी फिल्म, जानें- कौन है ये हसीना

दंगों मे जला दी गई थी पिता की कार
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में, तापसी पन्नू ने 1984 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों के दौरान अपने पिता के साथ हुए खौफनाक एक्सपीरियंस को शेयर किया था. अभिनेत्री ने कहा, "मेरे माता-पिता की शादी 1986 में हुई थी. यह उससे पहले की बात है और शुक्र है कि वे उन कई लोगों से कहीं बेहतर थे जो उस दौर से गुज़रे थे. मेरी मां ने सौभाग्य से कोई दंगा नहीं देखा.

हालाँकि वह दिल्ली में ही थीं. वह यमुना पार इलाके में थीं. मेरे पिताजी शक्ति नगर में थे और उन्होंने यह सब देखा. लेकिन मेरा मतलब है कि उन्होंने कार वगैरह जला दी. लेकिन यह इतना बुरा नहीं था कि उन्होंने अपना सब कुछ खो दिया. हम उन खुशकिस्मत लोगों में से थे जिन पर इतना बुरा असर नहीं पड़ा. मेरे पिताजी ने यह सब घर के दरवाजे पर देखा था."

तेलुगु फिल्मों से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
तापसी पन्नू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 की तेलुगु फिल्म झुम्मांडी नादम से की थी. इसके बाद उन्होंने लगभग दस तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया. उनकी दूसरी रिलीज़ 2011 में धनुष के साथ तमिल ड्रामा आडुकलम थी. वेत्रिमारन निर्देशित फिल्म ने छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे.


दंगों में जला दी गई थी पिता की कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बनी एक्ट्रेस, बॉलीवुड में दे चुकी है 100 करोड़ी फिल्म, जानें- कौन है ये हसीना

तापसी पन्नू ने 2013 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
तापसी पन्नू ने 2013 में कॉमेडी फ़िल्म चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. लेकिन 2015 में आई फ़िल्म बेबी में उनके छोटे से एक्शन सीन ने उन्हें फेम दिलाया. इसके बाद उन्होंने पिंक, थप्पड़, मुल्क, बदला और मनमर्जियाँ जैसी फ़िल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया. उनकी सबसे बड़ी हिट फ़िल्में डंकी (450 करोड़ रुपये) और मिशन मंगल (290 करोड़ रुपये) रही हैं.


दंगों में जला दी गई थी पिता की कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बनी एक्ट्रेस, बॉलीवुड में दे चुकी है 100 करोड़ी फिल्म, जानें- कौन है ये हसीना

तापसी पन्नू वर्क फ्रंट
तापसी पन्नू की पिछली दो फ़िल्में एक हफ़्ते के अंदर रिलीज़ हुईं थी. 9 अगस्त को उनकी रोमांटिक थ्रिलर "फिर आई हसीन दिलरुबा" नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई  थी और उसके छह दिन बाद, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मल्टी-स्टारर कॉमेडी "खेल खेल में" सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. दोनों ही फ़िल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था.

तापसी पन्नू नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में तापसी पन्नू की कुल नेटवर्थ ₹50 करोड़ थी. बताया जाता है कि  अभिनेत्री प्रति प्रोजेक्ट लगभग ₹1-₹2 करोड़ चार्ज करती हैं. अपने अभिनय के अलावा, वह चुनिंदा लेबल्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं. उन्होंने 2021 में आउटसाइड फिल्म्स में अपना प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था. अभिनेत्री अपनी बहन के साथ मिलकर द वेडिंग फैक्टर नाम की एक इवेंट-मैनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं. स्पोर्ट्स लवर तापसी ने बैडमिंटन में भी इनवेस्ट किया है. वहीं उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डेनिश कोच मैथियास बो से शादी की थी. इस जोड़ी ने 2018 में पुणे 7 एसेस नाम की प्रीमियर बैडमिंटन लीग फ्रैंचाइज़ी खरीदी थी.

ये भी पढ़ें:-कभी गाना चोरी करने का लगा आरोप, कभी बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानें- अहान-अनीत की 'सैयारा कब-कब सुर्खियों में छाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैरेक्टर एक्टर्स को मिलती छोटी वैनिटी वैन, बोले- जितना पैसा पानी की बोतल पर खर्च होता है उतने में छोटे बजट की फिल्म बन जाए
कैरेक्टर एक्टर्स को मिलती छोटी वैनिटी वैन, बोले- जितना पैसा पानी की बोतल पर खर्च होता है उतने में छोटे बजट की फिल्म बन जाए
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget