एक्सप्लोरर
स्वरा भास्कर ने पाक एक्ट्रेस वीना मलिक को लिया आड़े हाथ, कहा- अपनी छोटी सोच पर आनी चाहिए शर्म
जहां एक तरफ भारतीय सेना पाकिस्तान को सीमा पर मुहंतोड़ जवाब देती नजर आ रही है, वहीं भारतीय कलाकार भी पाक कलाकारों को आड़े हाथ लेते दिख रहे हैं.

भारत और पाक के बीच तल्ख होते रिश्तों के चलते इन दिनों दोनों ही देशों के कलाकारों के रिश्ते भी तल्ख होते दिख रहे हैं. जहां एक तरफ भारतीय सेना पाकिस्तान को सीमा पर मुहंतोड़ जवाब देती नजर आ रही है, वहीं भारतीय कलाकार भी पाक कलाकारों को आड़े हाथ लेते दिख रहे हैं. पाकिस्तान के कब्जे में मौजूद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने पाक अभिनेत्री वीना मलिक को आड़े हाथ लिया है. वीना मलिक ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वो घायल नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में विंग कमांडर को कुछ लोगों ने पकड़ा हुआ है और कमांडर की आंखों पर पट्टी बांधी गई है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''अभी अभी तो आए हो...अच्छी मेहमान नवाजी हो गई आपकी''.
वीना मलिक के इस विवादित ट्वीट को लेकर भारतीय एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने आड़े हाथ लिया है. स्वरा भास्कर ने लिखा, ''वीना जी, तुम्हें खुद पर अपनी दूषित सोच पर शर्म आनी चाहिए. आपका उत्साह क्षणिक है. हमारा जवान बहादुर हीरो है, उसके चेहरे पर अनुग्रह और कॉन्फिडेंस है. कम से कम उस मेजर में कुछ तो शालीनता थी जिसने विंग कमांडर अभिनंदन से सवाल कर रहा था.''Abhi Abhi Tu Ayo Ho...Achi Mehmaan Nawazi Ho GI Aap Ki???? pic.twitter.com/BDcWO25orE
— VEENA MALIK (@iVeenaKhan) February 27, 2019
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के अगले दिन यानी कल पाकिस्तानी विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया. इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को गिरा दिया. इस संघर्ष में भारतीय वायुसेना का भी एक मिग-21 क्रैश हुआ और वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था. अब पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर को रिहा करने का ऐलान किया है.Veena ji.. Shame on you & ur sick mindset. Your glee is just gross! Our officer is a hero- brave, gracious & dignified in the face of capture. At least some decency from that major in you army who was questioning #WingCommanderAbhinandan or the many Pakistanis suing 4 peace #sick https://t.co/KvJH8ClkmW
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 28, 2019
और पढ़ें
Source: IOCL

























