एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने बिहार पुलिस को दिया बयान, किए कई अहम खुलासे

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया है.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया है.

'इंडियाटुडे डॉट इन' के मुताबिक, मीतू सिंह का बयान वर्सोवा में एक निजी निवास पर दर्ज किया गया. इसी टीम ने कथित तौर पर सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के मुंबई स्थित आवास का भी दौरा किया था लेकिन अभिनेत्री उस समय अपने घर से गायब थीं. सूत्रों के अनुसार, मुंबई के अपराध कार्यालय से मीतू के निकलने के बाद पुलिस उनसे मिली.

सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी शिकायत में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों पर पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. रिया के साथ सह-आरोपियों में उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: महाराष्ट्र सरकार ने कहा- CBI को नहीं सौंपा जाएगा केस

इस बीच, बुधवार को रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि उनके मुवक्किल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है, जहां अभिनेता की मौत के संबंध में जांच पहले से ही प्रगति पर है.

अंकिता ने भी दर्ज करवाए बयान

सुशांत की मौत के बाद अंकिता उनके परिवार से मिलने मुंबई वाले घर पर भी गईं थी. अंकिता और सुशांत के पिता के बीच करीब एक घंटे लंबी बातचीत हुई थी. सूत्रों के मुताबिक उसके बाद ही सुशांत के पिता ने पहली बार पुलिस से कहा था कि रिया की भूमिका की जांच होनी चाहिए. खबरें तो ऐसी भी थीं कि अंकिता पटना भी गईं थी. बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह की मौत के बाद अंकिता लोखंडे दो बार पटना गई थी.

उसी दौरान अंकिता , सुशांत सिंह की बहन श्वेता से मिली थी. चूंकि श्वेता और अंकिता काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और दोनों में अच्छे संबंध थे, तो अंकिता ने अपने और सुशांत सिंह के ये चैट श्वेता को दिखाए थे.

मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस को सुशांत सिंह से जुड़े किसी भी तरह के दस्तावेज़ देने से किया इनकार- सूत्र

सुशांत सिंह ने अंकिता को बताया की "वो इस रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके है, वो इसे ख़त्म करना चाहते है. क्योकि रिया चक्रवर्ती उन्हें काफी हैरास कर रही है." यही चैट बिहार पुलिस की जाँच का हिस्सा बन गए है.

इन चैट को देखने के बाद ही परिवार का शक रिया और उसके परिवार पर और गहरा हो गया. अब बिहार पुलिस इसी मामले में अंकिता लोखंडे से भी पूछताछ करने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget