एक्सप्लोरर

क्या 'काले जादू' ने ली सुशांत सिंह राजपूत की जान? वकील ने उठाए हैं ये बड़े सवाल

वकील विकास सिंह का कहना है कि जब तक इस मामले की जांच ठीक तरीके से नहीं की जाएगी तब तक सच सामने नहीं आ पाएगा. इतना ही नहीं विकास सिंह ने मुंबई पुलिस की जांच पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं.

नई दिल्ली: क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे काला जादू था? क्या सुशांत की मौत किसी गहरी साजिश की वजह से हुई? इन तमाम सवालों के जवाब तो इस केस की मुकम्मल जांच के बाद ही मिल पाएंगे, लेकिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने बताया कि वह खुद तो जादू टोने में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन जिस तरह से सुशांत की मौत हुई है, वह कहीं ना कहीं अपने आप में सवालिया निशान खड़े करती है.

वकील विकास सिंह ने कहा, "देखिए जादू टोने में मैं खुद तो विश्वास करता नहीं हूं, लेकिन बहुत लोग बोलते हैं कि इसमें कुछ सच्चाई है और जिस तरह से सुशांत की जो सबसे क्लोजेस्ट बहन थीं प्रियंका. एक झगड़ा करवा कर सुशांत को जैसे उससे अलग किया गया. दोनों के बीच में एक बड़े ही अजीब तरीके का एलीगेशन लगाकर तो, कहीं ना कहीं उस 2 दिन के दौरान में सुशांत के दिमाग में जादू टोना हो गया हो, क्योंकि जो अपनी बहन से बहुत इमोशनली क्लोज है, जो सबसे ज्यादा उसको एक सोलमेट समझता था."

वकील ने आगे बताया, "अपनी हर प्रॉब्लम उसके साथ डिस्कस करता था. कोई भी बात होती थी, तो उसे मुंबई बुलाता था. उस पर एक इल्जाम लगा देना. लगता है कहीं ना कहीं सुशांत के माइंड में किसी तरह से कोई काम किया गया है. और जादू टोना तो दूसरी बहन ने भी कहा है कि बहुत पूजा पाठ होते रहते थे घर में."

वकील कहते हैं कि तांत्रिक वाली जो पूजा होती है, मैं इस बारे में जानता नहीं, तो इस बारे में कमेंट नहीं कर सकता. हां इतना जरूर कह सकता हूं कि सुशांत के मन को बिल्कुल एकदम से बस में कर लिया था इसने. बस में किस तरह किया, उसने दवाई देकर किया या जादू टोने से किया यह तो अब इन्वेस्टिगेशन होगा. आसपास जो लोग रहते थे, उनको इन्वेस्टिगेट किया जाएगा, तभी बातें खुलकर सामने आएंगी.

इतना ही नहीं एबीपी न्यूज़ से बातचीत में वकील विकास सिंह ने और भी कई खुलासे किए हैं, जैसे कि उनका कहना है कि सुशांत की मौत और सुशांत की सेक्रेटरी दिशा की मौत के बीच में कोई ना कोई कनेक्शन जरूर है. विकास सिंह बताते हैं, "दिशा साल्यान की जो मौत है. उसका डायरेक्ट लिंक तो नहीं है, लेकिन इनडायरेक्ट लिंक डेफिनेटली है और हो सकता है कि दोनों में जो लोग इन्वॉल्व हो. दोनों की मौत से जो जुड़े हुए लोग हैं, हो सकता है कॉमन हों."

वकील का कहना है कि दिशा की मौत को जिस तरह से मुंबई पुलिस ने बहुत जल्दबाजी में तुरंत रफा-दफा करके पूरा क्लोज करने की कोशिश की है, वह डेफिनेटली बहुत बड़े सवालिया निशान उठा रहे हैं और अगर दोनों की मौत में कॉमन लोग शामिल हैं, तो हमारे इंटरेस्ट में है कि जल्दी से जल्दी जांच हो और सारा जो सच है वह सामने आए.

वकील विकास सिंह का कहना है कि जब तक इस मामले की जांच ठीक तरीके से नहीं की जाएगी तब तक सच सामने नहीं आ पाएगा. इतना ही नहीं विकास सिंह ने मुंबई पुलिस की जांच पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं. विकास सिंह के मुताबिक मुंबई पुलिस की जांच की दिशा ठीक नहीं है. यही वजह है कि परिवार ने बिहार में एफ आई आर दर्ज करवाई और अब जब बिहार पुलिस को जांच नहीं करने दिया जा रहा है. इससे साफ हो रहा है कि दाल में कुछ काला जरूर है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है और मामले की अगली सुनवाई 3 दिन बाद है. बिहार सरकार इस मामले को सीबीआई को सौंपना चाहती है. सिर्फ बिहार सरकार ही नहीं बल्कि परिवार भी यह चाहता है कि सीबीआई इस पूरे मामले की जांच करे, ताकि सुशांत की मौत का सच पता चल सके.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Bhumi Pujan: पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की नींव, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा देश    सुशांत सिंह राजपूत केस की होगी CBI जांच, केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश मानी 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget