एक्सप्लोरर
सुशांत सिंह राजपूत ने उड़ाया बोइंग 737 विमान का नमूना, देखें वीडियो

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 'चंदामामा दूर के' में एक अंतरिक्ष यात्री की अपनी भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर दी है. 30 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बोइंग 737 उड़ाते हुये अपनी एक वीडियो साझा की है.
सुशांत ने वीडियो के साथ लिखा है, "उत्साह अपने चरम पर है. चंदामामा दूर के. ट्रेनिंग का पहला दिन. बोइंग 737 का नमूना." अंतरिक्ष पर आधारित साहसिक फिल्म के लिए फिल्म निर्माता संजय पूरण सिंह चौहान ने नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनेस्ट्रेशन (नासा) में काफी समय तक शोध किया. इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी. और पढ़ें





















