एक्सप्लोरर

सुशांत केस: रिया का पहला बयान सामने आया, कहा- सभी आरोप बेबुनियाद, आदित्य ठाकरे को भी नहीं जानती

रिया के वकील सतीश मान शिंदे ने मीडिया से कहा है कि रिया के ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. रिया अभी तक जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस और ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं. और वह आगे भी तीसरी एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज रिया चक्रवर्ती की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है. रिया के वकील सतीश मान शिंदे ने मीडिया से कहा है कि रिया के ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. रिया अभी तक जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस और ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं और वह आगे भी तीसरी एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं. रिया ने कहा है कि वह आदित्य ठाकरे को नहीं जानती और न ही उनसे कभी मिली.

मेरे खिलाफ कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला- रिया

रिया ने कहा है कि उसने सुशांत से कभी पैसे नहीं लिए. रिया का ये भी कहना है कि मुंबई पुलिस और ईडी दो जांच एजेंसियों ने सभी दस्तावेजों की जांच कर ली और उन्हें मेरे खिलाफ कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला. बड़ी बात ये है कि रिया ने कहा है कि वो किसी तीसरी एजेंसी से भी जांच को तैयार हैं.

रिया ने आगे कहा है कि मुंबई पुलिस और ईडी ने सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट ले ली हैं. बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स, सीसीटीवी, सीडीआर और इलेक्ट्रोॉनिक डाटा दोनों एजेंसियों के पास हैं अबतक मेरे खिलाफ कोई आपराधिक तथ्य नहीं मिले हैं.

रिया ने कहा है कि मीडिया कोई अटकलें न लगाए. मेरी खामोशी कमजोरी नहीं है. सच कभी नहीं बदलता. मौत के 40 दिन बाद बिहार पुलिस के सामने आरोप लगाना बकवास है. सुशांत का परिवार बेबुनियाद बातें कर रहा है. परिवार के सभी आरोप आधारहीन हैं. सुशांत बार बार अपने परिवार को फोन कर रहा था.

दिसंबर 2019 में सुशांत के साथ लिव इन में रही- रिया

रिया के हवाले से उनके वकील ने कहा, ''अप्रैल 2019 में रिया और सुशांत ने एक पार्टी में शामिल हुए थे और इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों ने एक दूसरे डेट करना शुरू कर दिया था. उन्होंने एक-दूसरे के घर में एक साथ काफी वक्त बिताया. दिसंबर 2019 में दोनों आधिकारिक रूप से दोनों बांद्रा के माउंट ब्लैंक लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे और ये सब 8 जून 2020 तक चलता रहा. उसके बाद रिया ने घर छोड़ दिया.''

यह भी पढ़ें-

सुशांत सिंह की बहन श्वेता ने फैंस का जताया आभार, बोलीं- एक वक्त था जब हम लाचारी महसूस कर रहे थे

कंगना रनौत ने भी आमिर खान पर साधा निशाना, बोलीं- ये तो कट्टरपंथी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raja Shivaji BO Day 27: 'राजा शिवाजी' ने 27वें दिन भी दिखाया दम, किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने 27वें दिन भी दिखाया दम, किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोनाक्षी सिन्हा से यामी गौतम तक, वकील के किरदार में इन एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर मचाया तहलका
सोनाक्षी सिन्हा से यामी गौतम तक, वकील के किरदार में इन एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर मचाया तहलका
'ये नकली बाल हैं...', 7 साल तक बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह, मुश्किल दिनों को लेकर किया खुलासा
'ये नकली बाल हैं...', 7 साल तक बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह, मुश्किल दिनों को लेकर किया खुलासा
मराठी एक्टर महेश पवार का 25 साल की उम्र में निधन, खाई में गाड़ी गिरने से 7 और लोगों की मौत
मराठी एक्टर महेश पवार का 25 साल की उम्र में निधन, खाई में गाड़ी गिरने से 7 और लोगों की मौत

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget