एक्सप्लोरर

SSR केसः रिया के आरोपों पर पहली बार संजना सांघी ने तोड़ी चुप्पी, अपनी सफाई में कही ये बात

2018 में जब दुनियाभर में महिलाओं ने छेड़छाड़ और यौन शोषण के खिलाफ आवाजें उठानी शुरू की थीं, तो उस वक्त सुशांत पर भी आरोप लगे थे. आरोप था कि दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान सेट पर सुशांत अपनी को-स्टार के साथ छेड़छाड़ करते थे.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में लगातार नए दावे, खुलासे और आरोप सामने आ रहे हैं. हाल ही में इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने अभिनेत्री संजना सांघी पर आरोप लगाया था कि जब सुशांत पर ‘मी टू’ मुहिम के दौरान छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, तो उन्होंने देरी से क्यों सफाई दी. अब रिया के आरोपों पर संजना ने खुद सामने आकर जवाब दिया है.

इस मामले पर बोलने के लिए कुछ नया नहींः संजना

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में उनकी पार्टनर रहीं संजना सांघी ने कहा कि वह इस मामले में काफी कुछ बोल चुकी हैं. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान 2018 में सुशांत पर संजना के साथ छेड़खानी के आरोप लगे थे, जिन्हें संजना ने गलत बताया था.

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में संजना ने कहा, “मैंने एक महिला के नाते इस मामले पर सब कुछ बोला था. मैंने इस पर बहुत कुछ बोला और अब मेरे पास इसमें जोड़ने के लिए कुछ भी नया नहीं है.”

दरअसल, 2018 में जब दुनियाभर में महिलाओं ने छेड़छाड़ और यौन शोषण के खिलाफ आवाजें उठानी शुरू की थीं, तो उस वक्त सुशांत पर भी आरोप लगे थे. आरोप था कि दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान सेट पर सुशांत अपनी को-स्टार के साथ छेड़छाड़ करते थे.

उस दौरान यह खबरें मीडिया में खूब छाई रहीं. हालांकि, फिल्म में सुशांत की को-स्टार संजना ने करीब डेढ़ महीने बाद इस पर सफाई दी थी. संजना ने तब कहा था कि उस वक्त वह अमेरिका में अपने परिवार के साथ थीं और उन्हें इन आरोपों के बारे में नहीं पता था. उन्होंने कहा था कि सुशांत ने उनके साथ सेट पर किसी भी तरह की गलत हरकत नहीं की थी.

रिया ने लगाया था आरोप

रिया ने हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान यह आरोप लगाया था कि संजना सांघी और रोहिणी अय्यर ने सुशांत को काफी परेशान किया था. रिया ने संजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि अपनी पहली ही फिल्म को लेकर उड़ रही अफवाहों को लेकर वह कैसे डेढ़ महीने तक अनजान थीं. रिया ने साथ ही कहा था कि संजना ई-मेल या वीडियो मैसेज के जरिए पहले ही इस मामले पर सफाई दे सकती थीं, जो उन्होंने नहीं किया.

ये भी पढ़ें

सुशांत ने पुराने इंटरव्यू में बताया था- 'मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है', साथ ही इस बीमारी को लेकर भी किया था खुलासा

मुंबईः लता मंगेशकर की बिल्डिंग को BMC ने किया सील, कोरोना से बचने के लिए हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
7 दिन में 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म, इस मूवी को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड
7 दिन में 'स्पाइडर मैन' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म
'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
Thursday Box Office Collection Live: 5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget