एक्सप्लोरर

सुशांत केस: सिद्धार्थ पिठानी और कुक से CBI की 11 घंटे पूछताछ, फोरेंसिक रिपोर्ट से मैच नहीं हो रही है जानकारी- सूत्र

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI की टीम ने सुशांत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से 11 घंटे पूछताछ की है. वहीं CBI की टीम की जांच में अभी तक की पूछताछ से मिली जानकारी और फॉरेंसिक नतीजों में अन्तर आ रहा है. इसकी जांच के लिए सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल पहुंची.

नई दिल्लीः  सुशांत केस में फोरेन्सिक टीम के सबूतों और सीबीआई टीम की तरफ से दर्ज किए जा रहे बयानों में अंतर आ रहा है. जिसके बाद फोरेंसिक टीम आज एक बार फिर सुशांत के घर जाएगी. माना जा रहा है कि अब वो बयानों के आधार पर भी सबूतों को परखने की कोशिश करेगा. सोमवार को दो बार सीबीआई और सीएफएसएल के जांचकर्ताओं के बीच मीटिंग हुई. जिसके बाद ये नतीजा निकला है. पूछताछ से मिली जानकारी और फारेन्सिक नतीज़ों में अन्तर आ रहा है.

इसके साथ ही CBI की टीम ने सुशांत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से 11 घंटे पूछताछ की है. बता दें कि सुशांत केस में सिद्धार्थ पीठानी का बयान सबसे अहम माना जा रहा है. पीठानी से पिछले तीन दिनों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है.

वहीं CBI की टीम की जांच में अभी तक की पूछताछ से मिली जानकारी और फॉरेंसिक नतीजों में अन्तर आ रहा है. इसकी जांच के लिए सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल पहुंची. जहां पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से करीब एक घंटे पूछताछ हुई. मुंबई का ये वही कूपर अस्पताल है जहां सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम हुआ था.

फॉरेंसिक डिपार्टमेंट ने सीबीआई को जानकारी दे दी है. सीएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक जिस कपड़े से सुशांत का शरीर लटका था, वो सुशांत का वजन बर्दाश्त कर सकता था. बिस्तर और पंखे के बीच की दूरी सुशांत के लटकने के लिए काफी है.

सुशांत के कमरे के साउंड टेस्ट की रिपोर्ट भी सीएफएसएल ने सौंप दी कितनी आवाज़ कमरे के अन्दर जा सकती थी और कितनी आवाज़ बाहर आ सकती थी. दीपेश, नीरज और सिद्धार्थ पिठानी के उंगलियों के सैम्पल भी फॉरेंसिक टीम ने ले लिए हैं. इनका सुशांत के घर से मिले फिंगर प्रिंट से मिलान करवाया जाएगा.

इसे भी देखेंः एक महीने देरी से शुरू होगा 'बिग बॉस 14' का प्रसारण, भारी बारिश के चलते घर का रिपेयर वर्क हुआ स्थगित

कंगना रनौत ने किया था सुशांत सिंह और इरफान खान के साथ काम करने से मना, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget