एक्सप्लोरर

'पद्मावती' की रिलीज के खिलाफ याचिका पर SC ने आज सुनवाई से किया मना

नई दिल्ली: फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने वाला था लेकिन फिलहाल कोर्ट ने मना कर दिया है. दरअसल, कोर्ट ने कहा है कि अभी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है. हम सीधे मामले में दखल नहीं दे सकते. आपको बता दें कि याचिकाकर्ता सिद्धराज सिंह चूडास्मा ने इस बात की आशंका जताई है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के चरित्र को जिस तरह दिखाया गया है वो राजपूत समाज को आहत करने वाला हो सकता है. ऐसे में समाज के लोगों को इस बात का मौका मिलना चाहिए कि वो फिल्म को रिलीज से पहले देख सकें. इस याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि डायरेक्टर ने इसे बनाने में कुछ ज्यादा ही स्वतंत्रता ली है और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ किया है. इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म के गाने में रानी पद्मावती घूमर डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि राजघराने की रानियां घमूर और ठुमके नहीं लगाती थीं. इसके साथ ही दीपिका के कपड़ों के कॉस्टयूम पर भी सवाल उठाया गया है. इस याचिका में कहा गया है कि पद्मावती के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेने के बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाए.  हालांकि जिस विवाद को लेकर इस फिल्म का विरोध हो रहा है उस पर इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपना पक्ष रख चुके हैं. भंसाली ने दो दिन पहले एक वीडियो संदेश के जरिए ये साफ किया है कि फिल्म में दीपिका यानि पद्मावती और रणवीर यानि अलाउद्दीन खिलजी के बीच को ड्रीम सीक्वेंस नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इन दोनों सितारों ने कभी 'पद्मावती' की शूटिंग साथ भी नहीं की. बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इसमें शाहिद कपूर दीपिका के किरदार के पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं. रणवीर और शाहिद दोनों ने ही भंसाली की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि उम्मीद है इसे देखकर चीजें साफ होंगी. यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. शूटिंग के दौरान से ही भंसाली को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है. शूटिंग के दौरान राजपूतों के संगठन 'करणी सेना' ने सेट पर जाकर तोड़फोड़ की और भंसाली के साथ दुर्व्यवहार किया. सेंसर बोर्ड से पास इस फिल्म को दिखाए जाने से रोकने के लिए कई बीजेपी नेता भी आगे आए. एक  बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीयने तो भंसाली के प्रति अभद्र टिप्पणी भी कर दी. उन्होंने कहा, 'भंसाली को जूतों की भाषा समझ में आती है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget