एक्सप्लोरर

जुड़वा बच्चों के पापा बने करण जौहर, जानें शाहरुख खान ने क्या कहा?

नई दिल्ली : करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं. उनको एक बेटा (यश) और एक बेटी (रूही) हुई है. बॉलीवुड में करण के करीबी दोस्त सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बता दें कि बॉलीवुड के 'किंग खान' से लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तक ने इस तकनीक (सरोगेसी) का इस्तेमाल किया है. शाहरुख खान ने करण को बधाई देते हुए इसे निजी पल बताया है.

शाहरुख (51) ने रविवार को एनजीओ (NGO) मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के चैरिटी फैशन शो में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कपड़ों में रैंप वॉक किया. इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि वह उन्हें (करण) स्वस्थ और खुश रहने की शुभकामनाएं देते हैं.

शाहरुख ने कहा, "यह बेहद निजी है क्योंकि मैं भी इस पल से गुजर चुका हूं, इसलिए हमें निजता का सम्मान करते हुए इस मसले को छोड़ देना चाहिए. हम बाद में प्यार, खुशियों का जश्न मनाएंगे."

शाहरुख ने शबाना आजमी द्वारा आयोजित फैशन शो में रैंप वॉक करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि वह यह अवसर देने के लिए शबाना और मनीष का शुक्रिया अदा करते हैं, यह दिल को छू लेने वाला और बेहद बढ़िया पहल है. चिकनकारी कढ़ाई वाला काला और सफेद कुर्ता पहने हुए अभिनेता बेहद आकर्षक दिख रहे थे.

शाहरुख फिलहाल इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में वह एक गाइड की भूमिका निभा रहे हैं. अभिनेता का किरदार फिल्म 'गाइड' में देव आनंद के किरदार से प्रेरित माना जा रहा है.

जानें, शाहरुख के अलावा दूसरे बॉलीवुड सितारों ने करण के पापा बनने पर क्या-क्या कहा है?

आलिया ने कहा, “आखिरकार, मैं उन्हें अपना छोटा भाई और बहन कह सकती हूं. बहुत खुश हूं. उन्हें बहुत प्यार. खुशियां.”

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्विटर पर कहा, “करण के इस फैसले से बहुत खुश हूं. अब उनका घर पूरा हो गया है. आप अद्भुत पिता हैं, आपके नए परिवार को प्यार.”

अभिनेता वरुण धवन ने ट्विटर पर कहा, “मुझे पता है कि करण बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे यकीन है कि आप अच्छे पिता बनेंगे.”

(Solaris images) (Solaris images)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता ने ट्विटर पर लिखा, “पिता बनने पर स्वागत है.”

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा, “आपके लिए और हीरू आंटी के लिए बहुत खुश हूं. मुझे यकीन है कि यश और रूही आपके जीवन में खुशियां बिखेरेंगे.”

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “करण जौहर को बधाई, आपके लिए बहुत खुश हूं. उम्मीद है, यश और रूही हमेशा स्वस्थ रहें. हमेशा प्यार.”

साल 2016 में सेरोगेसी के माध्यम से लक्ष्य कपूर के पिता बन चुके अभिनेता तुषार कपूर ने कहा कि करण इसके हकदार थे.

फिल्मकार फराह खान ने भी करण के लिए खुशी जाहिर की.

पिता बनने को करण के जीवन का संतोषजनक और पुरस्कृत पहलू करार देते हुए आर. माधवन ने ट्विटर पर कहा, “पिता बनने को लेकर बधाई. भगवान बच्चों को आशीर्वाद दें.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget