अपने चाचा राजेश रोशन के सबसे बड़े फैन हैं ऋतिक

मुंबई: आने वाली फिल्म 'काबिल' की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि वह अपने चाचा राजेश रोशन के सबसे बड़े फैन हैं. संजय गुप्ता निर्देशित 'काबिल' में राजेश रोशन ने संगीत दिया है. यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं. ऋतिक ने 1981 के गीत 'हसीनो का दीवाना' के रूपांतरित गाने की झलक को शेयर किया है. इसके नए संस्करण में उर्वशी रौतेला हैं. फिल्म 'धूम-2' के अभिनेता ने वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा, "दशकों पहले जब मेरे चाचा ने इस गाने को रिकॉर्ड किया तो उन्होंने मुझसे धुनों का चयन करने के लिए कहा . चाचा आपको अपने सबसे बड़े फैन की ओर से यह समर्पित. संगीत के लिए धन्यवाद". 'याराना' फिल्म का मूल गीत 'सारा जमाना हसीनो का दीवाना' महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था. गीत के संगीत निर्देशक राजेश रोशन और गायक किशोर थे. 'काबिल' 25 जनवरी 2017 को रिलीज होगी.
























