एक्सप्लोरर

आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर Suniel Shetty ने दिया बड़ा संकेत, लिव-इन में रहने की है चर्चा

Athiya Shetty KL Rahul Wedding Plans: लोग आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे हैं और दोनों लिव-इन में रहने लगे हैं. अब इस बीच सुनील शेट्टी ने शादी को लेकर बयान दिया है.

Suniel Shetty On Athiya Shetty And KL Rahul Wedding Plans: फिल्‍म इंडस्‍ट्री से कई गुड न्‍यूज लगातार आ रही हैं. मगर अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) कब अपनी शादी की खुशखबरी देंगी, इसको लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है. वह क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को लंबे समय से डेट कर रही हैं और दोनों ने अपने रिलेशनशिप को छिपाकर भी नहीं रखा है. मगर समय-समय पर शादी को लेकर सवाल सामने आ ही जाता है. 

सुनील एक बार फिर आथिया और राहुल के वेडिंग प्‍लान पर बात करते नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सुनील से सवाल करते हुए पूछा गया कि आथिया और राहुल की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. शादी को लेकर क्‍या तैयारियां हैं? कब आप लोग खुशखबरी सुना रहे हैं?

शादी के सवाल पर दिया ये जवाब 

इस सवाल के जवाब में सुनील ने कहा, ‘’मेरे ख्‍याल से जैसे ही बच्‍चे डिसाइड करेंगे. राहुल का अभी एशिया कप है, वर्ल्‍ड कप है, साउथ अफ्रीकन टूर है, ऑस्‍ट्रेलिया टूर है...जब बच्‍चों को ब्रेक मिलेगा, उसके हिसाब से शादी होगी. अब एक दिन के रेस्‍ट में तो शादी नहीं होगी.’’ 

शादी से पहले साथ रहने लगा कपल

आपको बता दें कि सुनील का ये रिएक्‍शन ऐसे समय पर सामने आया है, जब आथिया और राहुल के बारे में खबर है कि दोनों ने शादी से पहले लिव-इन में रहना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड पर एक घर मिल गया है. आथिया पिछले एक हफ्ते से वहां रह भी रही हैं और घर को सजाने का काम कर रही हैं. राहुल अभी जिम्बाब्वे के साथ क्रिकेट मैच में व्यस्त हैं. 


आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर Suniel Shetty ने दिया बड़ा संकेत, लिव-इन में रहने की है चर्चा

इतना ही नहीं खबर ये भी है कि आथिया (Athiya Shetty) के पैरेंट्स यानि कि सुनील (Suniel Shetty) और माना शेट्टी जुलाई में ही इस घर का गृह प्रवेश कर चुके हैं. दोनों को राहुल (KL Rahul) बेहद पसंद हैं और सुनील के लेटेस्‍ट बयान से तो यही लग रहा है कि जल्‍द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: तापसी पन्‍नू की फिल्‍म Dobaaraa बॉक्‍स ऑफिस पर हुई धाराशायी, फर्स्‍ट मंडे पर कर पाई सिर्फ इतनी ही कमाई

यह भी पढ़ें: फिल्म Haddi से सामने आया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हैरान करने वाला लुक, देखकर फैंस को लगेगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget