एक्सप्लोरर

Athiya Shetty की शादी पर पापा सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द बनेंगी KL राहुल की दुल्हनियां

Athiya Shettys Wedding: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब कपल ने अपने रिश्ते को एक नाम देने की प्लानिंग कर ली है.

Sunil Shetty On Athiya Shettys Wedding: बॉलीवुड और क्रिकेट के मेल से बने एक और कपल एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की शादी एक बार फिर चर्चा में है. इस बार कपल की वेडिंग को लेकर क्लोज फैमिली पर्सन ने बड़ा अपडेट दिया है. जी हां, अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने खुद बेटी की शादी की घोषणा कर दी है. 

बेटी की शादी के सवाल पर बोले 'अन्ना'
सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'धारावी बैंक (Dharavi Bank)' के प्रमोशन में जुटे हैं. एक्टर इसी सीरीज के एक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे जहां उनसे अथिया की शादी (Athiya Shetty Wedding) के बारे में सवाल पूछा गया था. 

जल्द होगी अथिया-राहुल की शादी
पिंकविला के इवेंट में, सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी पर जवाब दिया, "जल्दी होगी..." अथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया, जब वह साल 2021 में अपने अथिया के भाई अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में शामिल हुए थे. अथिया और केएल ने मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए थे. सोशल मीडिया पर भी बी-टाउन का ये कपल एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने में पीछे नहीं रहता है. इसके अलावा सुनील शेट्टी भी होने वाले दामाद राहुल के क्रिकेट मैचों में जरूर पहुंचते हैं.

बिजी शेड्यूल के चलते टलती रही वेडिंग
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ने अथिया और केएल राहुल की शादी के बारे में बात की है. इस साल की शुरुआत में, जब उनसे बेटी की शादी के बारे में पूछा गया था, तो सुनील ने कहा था, "मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे फैसला करेंगे तभी हो पाएगा. अभी राहुल के पास बहुत काम है, एशिया कप है, वर्ल्ड कप है, साउथ अफ्रीका टूर है, ऑस्ट्रेलिया टूर है. जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी. एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना? "

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

सुनील शेट्टी ने किया ओटीटी डेब्यू
अथिया हाल ही में 30 साल की हुईं जो लेडी लव के बर्थडे पर राहुल ने अथिया की क्यूट फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था. अथिया शेट्टी भी सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड KL राहुल के लिए खुलकर प्यार का इजहार करती हैं, दोनों के साथ में लग्जरी वेकेशन टूर की फोटोज भी जमकर वायरल होती हैं. बहरहाल, सुनील शेट्टी ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं, उनकी पहली वेब सीरीज़ 'धारावी बैंक' 19 नवंबर को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें- 'थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए', इवेंट में सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुईं शहनाज गिल, डेडिकेट किया अवॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget