एक्सप्लोरर

किसी को पहचान नहीं पा रहे दिलीप कुमार, सुभाष घई ने कहा- उन्हें इस हाल में नहीं देख सकता

फिल्म 'सौदागर', 'कर्मा' और 'विधाता' का निर्देशन कर चुके वरिष्ठ फिल्मकार सुभाष घई का कहना है कि भारतीय सिनेमा के शहंशाह दिलीप कुमार की हालत देखकर उन्हें दुख हो रहा है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत खराब है. दिलीप कुमार अभी किसी को पहचानने में भी समर्थ नहीं हैं. उनकी फिल्म 'सौदागर', 'कर्मा' और 'विधाता' का निर्देशन कर चुके वरिष्ठ फिल्मकार सुभाष घई का कहना है कि भारतीय सिनेमा के शहंशाह को इस हालत में देखकर उन्हें दुख हो रहा है. हाल ही में जब सुभाष घई से दिलीप कुमार से हाल ही में हुई मुलाकात के बारे में पूछा गया तो वो भावुक हो गए.

#MeeToo: 'संस्कारी एक्टर' पर रेप का आरोप, 19 साल बाद सामने आईं विनता नंदा और सुनाई दर्दनाक कहानी

घई ने कहा, "मैं दिलीप साहब से इतना प्यार करता हूं कि मैं उनसे अब और नहीं मिलना चाहता. मैं उन्हें इस हालत में नहीं देख सकता. मैं जब उन्हें देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है, क्योंकि हम एक-दूसरे को 20-22 सालों से जानते हैं और मैंने उन्हें मेरे भाई की तरह प्यार किया है. वह मुझे पहचानने में असमर्थ हैं, वह किसी को नहीं पहचान पा रहे.. वह और ज्यादा कमजोर हो रहे हैं और उन्हें देखते हुए मैं खुद से कहता हूं कि जीवन में कभी घमंड नहीं करना चाहिए."

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही सोनाली से मिलने पहुंचे ऋषि-नीतू, सामने आई ये तस्वीर

उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के शहंशाह रहे हैं और आज वह कुछ भी करने में असमर्थ हैं.

घई ने कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह बिना किसी कष्ट के शांतिपूर्वक जाएं. उन्होंने फिल्मों के लिए जो किया है, उससे वह हमेशा ही सिनेमा के शहंशाह रहेंगे, क्योंकि राजा भी शहंशाह का अनुसरण करते हैं. उनकी छत्रछाया में लगभग 11 दिलीप कुमारों ने जन्म लिया, और वे अब सुपरस्टार बन गए हैं. दिलीप साहब अपने आप में एक संस्थान हैं."

'संस्कारी' बाबूजी पर लगा रेप का आरोप, आलोकनाथ ने कहा - बात निकली है तो दूर तलक जायेगी

'कोहिनूर', 'मुगल-ए-आजम', 'शक्ति', 'नया दौर' और 'राम और श्याम' जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिलीप कुमार फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. दोबारा निमोनिया होने के कारण उनका इलाज चल रहा है और उनकी पत्नी सायरा बानो हर समय उनके साथ मौजूद हैं.

उनके प्रशंसक उनकी तबीयत के बारे में जानने के लिए उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी के ट्विटर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

घई ने कहा, "मैं उनके कष्ट नहीं देख सकता. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. सौदागर के समय मैं उनसे अपने 'व्हिसलिंग वुड्स इंस्टीट्यूट' के बारे में चर्चा किया करता था. स्कूल में उनके नाम पर छात्रवृत्ति भी दी जाती है."

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिलीप कुमार की सेहत खराब होने की बात सामने आई. इसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया गया कि वो ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

यहां देखें- आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला निर्देशक की डरावनी आपबीती!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget