एक्सप्लोरर
श्रीदेवी 'अभिनय की रानी' : अनुपम खेर

मुंबई : जाने माने अभिनेता अनुपम खेर ने श्रीदेवी को 'अभिनय की रानी' कहा है. अनुपम ने श्रीदेवी की आगामी फिल्म 'मॉम' के टीजर का लिंक शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "अभिनय की रानी और मेरी पसंदीदा अभिनेत्री लौट आई हैं. श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का टीजर देखिये और शेयर कीजिए. जय हो."
अभिनेता अनुपम खेर और श्रीदेवी ने साथ में 'कर्मा', 'चालबाज', 'लाडला', 'लम्हे' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्मों में काम किया है. श्रीदेवी पिछली बार 2012 में 'इंग्लिश विग्लिश' में नजर आई थीं. उनकी आगामी फिल्म 'मॉम' का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है. यह एक महिला केंद्रित फिल्म है. इसके निर्माता श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं. यह हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 14 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली और अभिनेता अदनान सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.The Queen of acting and my favourite actress is BACK. Watch & share this #MomTeaser of @SrideviBKapoor. Jai Ho.👍🙏 https://t.co/ngCbVte7FJ
— Anupam Kher (@AnupamPkher) April 3, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL

























