एक्सप्लोरर

एक्शन से लेकर रोमांस तक, हर चीज में माहिर थीं इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, रहस्यमयी बनी मौत, पहचाना?

Sridevi Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा की वो एक्ट्रेस जिसने 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू की. उन्होंने शादी के बाद वापसी की तब भी हिट रहीं. अंत समय तक काम किया और कई यादगार फिल्में दीं.

Sridevi Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार की जब भी बात होती है तो श्रीदेवी का नाम ही याद आता है. उन्होंने साउथ सिनेमा में भी कई सुपरहिट फिल्में दीं और हिंदी सिनेमा में भी स्टार बनी. बहुत ही कम उम्र में श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं.

13 अगस्त 1963 को तमिल नाडु के मीनमपट्टी गांव में श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन का जन्म हुआ था जिन्हें आप आमतौर पर श्रीदेवी के नाम से जानते थे. इनके पिता तमिल थे और मां तेलुगू थीं इसलिए श्रीदेवी को तमिल-तेलुगू भाषाएं अच्छे से आती थीं, इसके अलावा उन्हें हिंदी और इंग्लिश भी बखूबी आती थी. श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी तमाम बातें चलिए बताते हैं.


एक्शन से लेकर रोमांस तक, हर चीज में माहिर थीं इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, रहस्यमयी बनी मौत, पहचाना?

श्रीदेवी की डेब्यू फिल्म

तमिल फिल्म कंधन करुनई (1967) से श्रीदेवी ने डेब्यू किया था और तब वो महज 4 साल की थीं. इसके बाद उन्होंने 1970 में तेलुगू सिनेमा में फिल्म मां नन्ना निर्दोषी में डेब्यू किया. 1971 में श्रीदेवी ने मलयालम फिल्म पूमपट्टा में डेब्यू किया और इसके लिए श्रीदेवी को केरला स्टेट फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट मिला. इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भााषओं की फिल्मों में खूब काम किया.

श्रीदेवी की हिंदी फिल्में

16 साल की उम्र में श्रीदेवी ने पहली हिंदी फिल्म 'सोला सावन' (1979) की इसी के करीब 4 सालों के बाद उन्होंने फिल्म हिम्मतवाला (1983) साइन की जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. श्रीदेवी की पहचान हिंदी सिनेमा में भी बनी और इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा दी. 'जानी दोस्त', 'जस्टिस चौधरी', 'मवाली', 'तोहफा', 'बलिदान', 'औलाद', 'घर संसार', 'सदमा', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'जुदाई' जैसी बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दी. 


एक्शन से लेकर रोमांस तक, हर चीज में माहिर थीं इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, रहस्यमयी बनी मौत, पहचाना?

श्रीदेवी की कमबैक फिल्में

साल 1996 में श्रीदेवी ने फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ शादी कर ली थी. जिसके बाद जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ और बाद में खुशी कपूर का जन्म हुआ. फिल्मों से विराम लेकर श्रीदेवी ने बच्चों की परवरिश की. साल 2012 में श्रीदेवी ने फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश कमबैक किया और ये फिल्म भी सुपरहिट रही. इसके बाद 'मॉम' जैसी हिट फिल्म भी दी और उनकी आखिरी फिल्म जीरो (2018) हुई जिसमें उनका कैमियो था.

श्रीदेवी का निधन 

फरवरी, 2018 में श्रीदेवी परिवार के साथ भांजे की शादी अटैंड करने दुबई गई थी. वहां होटल रूम में कुछ ऐसा हादसा हुआ कि 24 फरवरी 2018 को उनका निधन हो गया था. चार दिन बाद उनका पार्थिव शरीर भारत आया और अंतिम संस्कार किया गया. श्रीदेवी ने अपनी जिंदगी में कई कामयाबी देखी लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा कि उनका अंतिम समय ऐसा होगा.

यह भी पढ़ें: The Lion King 2 Release Date: शाहरुख खान के साथ आर्यन और अबराम की इस फिल्म में सुनाई देगी दहाड़, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget