एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ से टकराएंगे सूरज पंचोली, 15 नवंबर को 'मरजावां' के साथ रिलीज होगी 'सैटेलाइट शंकर'

आदित्य पंचोली और ज़रीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली को खुद सलमान खान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था. उनकी डेब्यू फिल्म हीरो को कुछ खास पसंद नहीं किया गया. अब सूरज फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' में नज़र आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है.

मुंबई: 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता सूरज पंचोली की अगली फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही होगी. फिल्म का नाम है 'सैटेलाइट शंकर' जिसके रिलीज डेट के अनाउंसमेंट की काफी समय से खबरें चल रही थीं. ये फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में डेट आगे बढ़ा दी गई. आज मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी.

इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' से होने वाली है. 'मरजावां' पहले 8 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके मेकर्स ने आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला की वजह से इसकी डेट आगे बढ़ा दी है.

इस फिल्म का पोस्टर सूरज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्टर में वो आर्मी प्रिंट पैंट और काले रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. इसके बैकग्राउंड में भारत का नक्शा भी है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "सभी हीरों युद्ध के मैदान में नहीं जाते हैं. भारत के इन सैनिकों का सफर मेरे लिए आनंददायी है! 'सैटेलाइट शंकर' के आने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं. आप सभी से 15 नवंबर को सिनेमा हॉल में मुलाकात होगी."

जानकारी के लिए बता दें कि सूरज पंचोली को सलमान खान ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में लॉन्च किया था. इस फिल्म में उनके साथ आथिया शेट्टी नज़र आईं थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब 'सैटेलाइट शंकर' से सूरज पंचोली को काफी उम्मीदें हैं.

इरफान कमाल द्वारा निर्देशित 'सैटेलाइट शंकर' को भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृषण कुमार और अश्विन वर्दे ने संयुक्त रुप से प्रोड्यूस किया है.

VIDEO: Amitabh Bachchan का 77 साल की उम्र में भी जबरदस्त फिटनेस का सीक्रेट जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget