एक्सप्लोरर

पाकिस्तान वाले विवाद पर सोनू निगम ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश

सोनू निगम अकसर अपने बयानों के चलते विवादों में घिर जाते हैं. एक बार फिर वो अपने बयान के चलते सुर्खियों में और उन्हें सफाई भी देनी पड़ी है.

सोनू निगम अकसर अपने बयानों के चलते विवादों में घिर जाते हैं. एक बार फिर वो अपने बयान के चलते सुर्खियों में और उन्हें सफाई भी देनी पड़ी ही. सोनू ने एक कार्यक्रम में कहा था, "मुझे लगता है कि अगर मैं पाकिस्तान का होता तो ज्यादा अच्छा होता." इस बयान के तूल पकड़ने के बाद गायक ने बयान को तोड़मरोड़ पेश करने को लेकर कुछ मीडियाकर्मियों पर भड़के हैं.

सोनू ने मंगलवार रात को फेसबुक पर पोस्ट किया, "कभी-कभी हेडलाइन को सनसनीखेज बनाने के प्रयास में कुछ पत्रकार वास्वविक कंटेंट को छोड़ देते हैं. कल का 'आजतक समिट' शानदार रहा और देखिए उन लोगों (कुछ पत्रकारों) ने इसे कहां पहुंचा दिया."

सनी लियोन ने दिया करारा जवाब, कहा- मुझे रिपोर्ट्स को चुप करवाना आता है

गायक ने कहा, "पाकिस्तान में पैदा होना बेहतर होता बयान मैंने भारत में संगीत कपनियों के संदर्भ में दिया था, जो गायक-गायिकाओं से अपने संगीत कार्यक्रम का 40-50 फीसदी भुगतान करने के लिए कहते हैं और जो यह पैसा देते हैं, वे (कंपनियां) सिर्फ ऐसे ही गायकों के साथ काम करते हैं..लेकिन वे विदेश के गायकों, विशेष रूप से पाकिस्तान के गायकों से ऐसा करने के लिए नहीं कहते."

उन्होंने कहा, "मैंने यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया था.और इन लोगों ने इसे बदलकर 'पाकिस्तान में पैदा होना मेरे लिए बेहतर होता, ऐसा होता तो मुझे काम मिल रहा होता' लिख दिया. मैं क्या कह सकता हूं."

समिट के दौरान गायक इस बारे में बात कर रहे थे कि इन दिनों क्यों कई गानों के रीमिक्स बन रहे हैं. उन्होंने मजाक में कहा, "कभी-कभी मुझे लगता है कि अगर मैं पाकिस्तानी होता तो ज्यादा बेहतर होता. कम से कम मुझे भारत से काम का ऑफर तो मिलता."

उन्होंने कहा, "आजकल शो के लिए गायकों को संगीत कंपनियों को पैसा देना पड़ता है. अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो वे अन्य गायकों के गाने चलाएंगे और उन्हें हाईलाइट करेंगे और वे फिर उनसे पैसे लेंगे."

Manikarnika : फिर विवादों में कंगना की फिल्म, एक्टर ने लगाया फीस न देने का आरोप

सोनू ने कहा था, "लेकिन, वे ऐसा पाकिस्तानी गायकों के साथ नहीं करते..तो फिर सिर्फ भारतीय गायकों के साथ क्यों? आतिफ असलम मेरे बहुत करीबी दोस्त हैं. उनसे कभी भी शो के लिए पैसा देने के लिए नहीं कहा गया और राहत फतेह अली खान से भी ऐसा करने के लिए नहीं कहा गया."

सोनू ने इसके लिए गानों के रीमिक्स के चलन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "पहले, संगीतकार, गीतकार और गायक-गायिकाएं गीत तैयार करते थे. अब इस काम को संगीत कंपनियों ने अपने हाथ में ले लिया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, क्या बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget