एक्सप्लोरर

सोनू ने मुंडवाया सिर और मांगे 10 लाख रुपये, जानें फतवा जारी करने वाले मौलवी ने इस पर क्या कहा?

नई दिल्ली : गायक सोनू निगम के सिर मुंडवाने और 10 लाख रुपये मांगे जाने पर वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सोनू ने उनकी सिर्फ एक बात मानी है. अभी जूतों की माला पहनाया जाना और घुमाया जाना बाकी है. जबतक सोनू तीनों बात नहीं मान लेते हैं तबतक 10 लाख रुपये नहीं मिलेगा.

बता दें कि अज़ान विवाद में फंसे सोनू निगम ने फतवा जारी होने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सिर मुंडवा लिया है. इस मुद्दे पर मचे बवाल पर सफाई देने के लिए सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और उसी दौरान उन्होंने सिर मुंडवा कर सभी को चौका दिया. आज उन्होंने सिर मुंडवाने और 10 लाख रुपये तैयार रखने को लेकर ट्वीट भी किया था.

इससे पहले वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी ने ये एलान किया था कि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे 10 लाख रुपए का इनाम देंगे.

जानें सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा...

सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अज़ान पर नहीं बल्कि लाउडस्पीकर पर सवाल उठाया था. साथ ही इस सिंगर ने ये भी साफ कर दिया है कि ऐसा बयान उन्होंने सिर्फ मस्जिदों में होने वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की वजह से नहीं बल्कि मंदिर और गुरूद्वारे के लिए भी दिया है. सोनू निगम ने कहा है कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

क्या है पूरा विवाद...

आपको बता दें कि सोमवार सुबह सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ सोनू निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’

sonu4

उनके इस बयान के बाद से ही बहस हो रही है. बॉलीवुड से एक्टर पूजा भट्ट, एजाज़ खान, सपा नेता आज़मा खान, अबु आजमी जैसी हस्तियों ने उनका विरोध किया है तो वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने उनके बयान का समर्थन किया है. यहां जानें- अज़ान कंट्रोवर्सी पर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

इसके  बाद  से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है.  यहां लोग दो हिस्सों में बट गए हैं कोई इस सिंगर की बात को सही बता रहा है तो कोई उसकी आलोचना कर रहा है.

इस पर मचे बवाल के बाद कल फिर सोनू निगम ने ट्वीट किया और कहा कि वो अपनी बात पर कायम हैं. सोनू निगम ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं कि मस्जिद और मंदिर में लाउडस्पीकर प्रयोग करने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए.’ यहां पढें विस्तार से- अज़ान वाले बयान पर कायम हैं सोनू निगम, कहा- मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर की इजाज़त ना हो

यहां आपको बता दें कि ये मामला इतना बढ़ गया है कि इस सिंगर के खिलाफ फतवा भी जारी हो गया है. वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे अपने पास से 10 लाख रुपए का इनाम देंगे. इस पर सोनू निगम ने ट्वीट करके पूछा है कि ये गुंडागर्दी नहीं है तो फिर क्या है...

यह भी पढ़ें-

यास्मीन नाम की मुस्लिम लड़की ने सोनू निगम से पूछे तीखे सवाल, 25 लाख बार देखा जा चुका है वीडियो

सोनू निगम के बचाव में उतरे सुनील ग्रोवर, कहा- वो किसी की भावनाएं आहत नहीं कर सकते

अज़ान कंट्रोवर्सी पर घिरे सोनू निगम, जानें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

सुबह होने वाली अज़ान पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- ये गुंडागर्दी है

सोनू निगम कंट्रोवर्सी पर बोले एजाज, ‘जो मेरे धर्म के खिलाफ बोलेगा मैं उसकी रिस्पेक्ट नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको शर्म नहीं आती?' जब एक लड़की की डांट ने बदली थी मनोज कुमार की जिंदगी, हमेशा के लिए छोड़ दी थी बुरी लत
'आपको शर्म नहीं आती?' एक लड़की की डांट ने बदली मनोज कुमार की जिंदगी, हमेशा के लिए छोड़ी बुरी लत
कर्ली बालों वाली को ऑडियंस एक्सेप्ट करेगी? सीता का रोल निभा रही साईं पल्लवी के रोल पर और क्या-क्या बोलीं दीपिका चिखालिया?
'वो सीता के रोल में कैसी दिखेंगी?' ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर बोलीं दीपिका चिखलिया
'ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास
'ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget