एक्सप्लोरर

बॉलीवुड से मिली दुआओं के लिए सोनाली बेंद्रे ने जताया प्यार, कहा- सभी का शुक्रिया

जब से बॉलीवुड इंडस्ट्री को पता चला कि अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर है, तब से कलाकारों की तरफ से सोनाली के लिए प्यार और दुआओं की भरमार हो गई. पूरा बॉलीवुड सोनाली को उनके ट्विटर हैंडल पर कैंसर से लड़ने और जल्द ठीक हो जाने की शुभकामनाएं भेजने लगा. 43 साल की अभिनेत्री ने शुक्रवार की सुबह अपने ट्विटर हैंडल से उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने सोनाली को शुभकामनाएं भेजीं. उन्होंने यह भी कहा कि वह फिर से फिट होने के लिए फाइट कर रही हैं.

बॉलीवुड अभिनेता और स्पोर्ट्स कमेंटेटर गौरव भाटिया को शुक्रिया करते हुए सोनाली ने लिखा, ''इतने लंबे मैसेज और प्यार के लिए शुक्रिया मिस्टर भाटिया, आपका ये संदेश काफी प्यारा है.''

इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज शो के होस्ट रह चुके रित्विक धनजानी के मैसेज पर सोनाली ने लिखा, ''अाप मेरे फेवरेट लोगों में से एक हैं, शुक्रिया आपका''

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फरहा खान के मैसेज पर सोनाली ने लिखा, ''मैं आपके घर के स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ मुंबई में आपसे मिलने के लिए भी बेताब हूं... ऐसे प्रेयर के लिए शुक्रिया. बहुत सारा प्यार''

इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में सोनाली के साथ रहे उनके को-जज उमंग कुमार के मैसेज पर सोनाली ने लिखा, ''वास्तव में मैं अपने शो को काफी मिस कर रही हूं. शुक्रिया और बहुत सारा प्यार''

बॉलीवुड जर्नलिस्ट मालिनी अग्रवाल के मैजेस का जवाब देते हुए सोनाली ने लिखा, ''मुझे शो को शूट करने में काफी मजा आया, हमने बहुत सारी चीजों पर बात कीं. कौन जानता है कि लाइफ अचानक ऐसा मोड़ ले लेगी. शुक्रिया आपकी प्यार का''

वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के मैसेज पर सोनाली ने कहा, ''आपकी पड़ोसी होने के बावजूद भी हमेशा हमारी मुलाकात किसी दूसरे देश में ही होती है, आशा है कि आप न्यू यॉर्क भी जल्द ही आएंगे.''

अपनी खास दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता के मैसेज पर सोनाली ने कहा, ''दिव्या, तुमने तो रुला दिया! लव यू! शुक्रिया.''

सोनाली ने बुधवार की सुबह अपने सेहत के बारे में सभी बता कर निराश कर दिया. अभिनेत्री ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें कैंसर है और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं. सोनाली ने एक बयान के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को ये जानकारी दी है. एक भावुक बयान में सोनाली ने कहा कैंसर फैलता गया जिसका “हमें सचमुच पता नहीं चला.”

सोनाली बेंद्रे ने ट्विटर पर लिखा, ''कभी-कभी जब आपको सबसे कम उम्मीद करते हैं तो जिंदगी आपकी तरफ एक कर्वबॉल फेंकती है. हाल ही में पता चला है कि मुझे high-grade Cancer है. ये मेटास्टाइज्ड है, जिसे सही में हम समझ नहीं पाए थे. गातार हो रहे दर्द के चलते कुछ जांच कराई गईं जिसमें यह चौंकाने वाली बात सामने आई. मेरे दोस्त और मेरा परिवार इस मुश्किल वक्त में मेरे साथ हैं और हर तरीके से मददगार बना हुआ है. मैं बहुत खुशनसीब हूं और इन सबकी शुक्रगुजार हूं.”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ''तत्काल इलाज के अलावा इससे निबटने का कोई और तरीका नहीं है. और इसलिए मेरे डॉक्टर की सलाह के मुताबिक मैं न्यूयॉर्क में इसका ट्रीटमेंट करा रही हूं. हम हमेंशा सकारात्मक सोचते हैं और मैंने इससे लड़ने हर कदम लड़ने का दृढ़ संकल्प लिया है. पिछले कुछ दिनों में मुझे जितना प्यार और सपोर्ट मिला है मैं उसके लिए आभारी हूं. मैं ये लड़ाई जारी रखूंगी.''

क्या होता है हाई ग्रेड कैंसर और Metasised?

हाई ग्रेड कैंसर ऐसा कैंसर होता है जो बहुत तेजी से फैलता हैं. कैंसर जहां से शुरु होता है वहां से जब शरीर के अलग अलग हिस्सों में फैलने लगता है तो उसे Metastases कहते हैं. इसे कैंसर का स्टेज 4 भी कहा जाता है.

सोनाली ने हिंदी के अलावा कई और भाषाओं में भी किया काम

एक जनवरी 1975 को जन्मी सोनाली बेंद्रे हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं. इस अभिनेत्री ने 1994 में रिलीज हुई फिल्म आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद सोनाली 'सरफ़रोश', 'हम साथ साथ हैं', 'दिलजले', 'चोरी चोरी', 'कल हो ना हो', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.

2002 में सोनाली ने बॉलीवुड डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी रचा ली. सोनाली और गोल्डी का एक बेटा रनवीर है जिसकी उम्र 12 साल है.

आखिरी बार Once Upon A Time in Mumbai Dobaara! फिल्म में सोनाली कैमियो रोल में नज़र आई थीं. फिल्मों में काम छोड़ने के बाद 2013 से ये अभिनेत्री ज़ी टीवी पर 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में जज के तौर पर दिखाई देती थीं लेकिन तीसरे सीजन में उन्हें हुमा कुरैशी ने रिप्लेस किया है. सोनाली बेंद्रे 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' के चार एपिसोड शूट कर चुकी थीं. 3 जून को उन्होंने आखिरी बार इस शो के लिए शूट किया था.

 शो का पहला और दूसरा एपिसोड पिछले शनिवार और रविवार रात 9.00 बजे प्रसारित किया गया था. इस शनिवार और रविवार को ‌भी सोनाली शूट किये गये बाकी दो एपिसोड में नजर आएंगीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget