एक्सप्लोरर

तनुश्री-नाना विवाद पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया बयान, कहा- हर सिक्के के होते हैं दो पहलू

तनुश्री दत्ता मामले को लेकर सोनाक्षी ने कहा ने कहा कि सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, महिलाएं चाहे जहां भी काम करें, हमें उनके लिए ऐसा माहौल सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें काम करते वक्त किसी भी तरह से असुरक्षित महसूस न हो.

मुम्बई : तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर अपनी राय रखते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि हर बात के दो पहलू होते हैं. सोनाक्षी का कहना है कि ऐसे मामलों‌ की मीडिया में चर्चा तो बहुत होती है, मगर अक्सर निकलता कुछ और ही है. उन्होंने ये भी कहा कि जब तक दोनों पहलू न पता हों, तब तक हमें किसी को जज नहीं करना चाहिए. शनिवार की रात 'एले ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018' के रेड कार्पेट पर सोनाक्षी ने कहा ने कहा कि सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, महिलाएं चाहे जहां भी काम करें, हमें उनके लिए ऐसा माहौल सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें काम करते वक्त किसी भी तरह से असुरक्षित महसूस न हो. रणवीर सिंह को पहली बार देख दीपिका ने कहा था, He Is not my Type...
सोनाक्षी ने कहा कि सौभाग्य से उन्हें इस तरह की बातों से कभी नहीं गुजरना पड़ा. खैर, उन्होंने इस बात की भी वकालत की कि सभी स्कूलों में एक सब्जेक्ट के तौर पर बच्चों को आत्मरक्षा से जुड़े गुर सिखाना अनिवार्य कर देना चाहिए ताकि लड़कियां कम उम्र में अपनी रक्षा करना सीख जाएं. बहुत दर्दनाक है 'एसिड सर्वाइवर' लक्ष्मी अग्रवाल की स्टोरी जिन पर दीपिका पादुकोण ला रही हैं फिल्म समारोह में पहुंची चित्रांगदा सिंह ने इस मसले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि इस बात के मायने नहीं होने चाहिए कि कोई 5 साल या 10 साल बाद इल्जाम लगा रहा है, बल्कि आरोप लगाने वाले शख्स की बात को गौर से सुना‌ जाना बहुत जरूरी है. चित्रांगदा ने कहा, "मैं तनुश्री को सपोर्ट करती हूं." उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हमारे साथ जब इस तरह का बुरा बर्ताव होता है, तो हम उस वक्त बोल नहीं पाते हैं, जिसकी कई वजहें होती हैं. उन्होंने कहा कि जब भी कोई शख्स कोई सच सामने लाना चाहता है, तो हमें एक सोसायटी होने के नाते उन्हें सुनना और सपोर्ट करना चाहिए.
View this post on Instagram
 

#chitrangdasingh for #gqmanoftheyear2018 Follow @bollywoodd_khabri

A post shared by BOLLYWOOD KHABRI???????????? (@bollywoodd_khabri) on

इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं अदिति राव हैदरी ने कहा कि ऐसे मसलों पर सामने आना आसान नहीं होता है क्योंकि आपको पहले से ही इस बात का एहसास होता है कि आपको नीचा दिखाया जायेगा, आपको धमकाया जायेगा, आपको कमजोर महसूस कराया जायेगा. अदिति ने कहा कि ऐसे में कुछ भी कहना बहुत साहस की बात होती है. अदिति ने कहा कि इस तरह के हालात को बदलने के लिए जरूरी है कि पहले तो हम इस बात को स्वीकार किया जाये कि हमारे आसपास इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं, मगर समस्या की बात है कि हम ऐसी बातों को एक्सेप्ट ही नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि इसके बाद हमें इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि कोई अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं करे. 'एले ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018' में दीपिका पादुकोण, ट्विंकल खन्ना, विक्की कौशल, दिशा पटानी जैसे सितारों ने भी शिरकत की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर संग हुई शादी, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर संग हुई शादी, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें
Welcome To The Jungle BO Collection: 120 करोड़ के पार जाएगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन
120 करोड़ के पार जाएगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन
Monday Box Office Collection Live Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget