एक्सप्लोरर

Sonakshi- Zaheer के वेडिंग रिसेप्शन में टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे सलमान खान, ब्लैक टक्सीडो में 'दबंग खान' ने लूटी महफिल

Sonakshi- Zaheer Wedding Reception: बीते दिन रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान भी पहुंचे.

Sonakshi- Zaheer Wedding Reception: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रिजस्टर्ड मैरिज करने के बाद ऑफिशयली हसबैंड-वाइफ बन गए हैं. शादी के बाद इस कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की. न्यूली वेड कपल को बधाई देने के लिए बी टाउन के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे. वहीं बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान फंक्शन में काफी लेट स्पॉट किए गए.

सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी में पुहंचे थे सलमान था
सोनाक्षी के पहले को स्टार रहे सलमान खान ने एक्ट्रेस के वेडिंग रिसेप्शन में शानदार अंदाज में शिरकत की. बॉलीवुड सुपरस्टार इस दौरान टाइट सिक्योरिटी के बीच आधी रात को पार्टी में पहुंचे थे. सलमान इस दौरान ब्लैक टक्सीडो में काफी डैशिंग लग रहे थे. हालांकि एक्टर पैप्स से बचते हुए सीधे अपनी सिक्योरिटी के साथ वेन्यू में जाते नजर आए. इस दौरान सलमान ने रेड कार्पेट पर पोज भी नहीं दिए और रिसेप्शन अटैंड करने के फौरन बाद रवाना हो गए.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
बता दें कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं. एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. चुलबुल पांडे और रज्जो के रूप में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब दिल जीता था. वहीं सिल्वर स्क्रीन से परे, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा के लिए एक मेंटॉर और सपोर्टर रहे हैं. सलमान ने सोनाक्षी को उनके शुरुआती करियर में गाइड किया और अपनी वैल्यूएबल सलाह भी दी. दबंग के सीक्वल में भी सोनाक्षी क सलमान की जोड़ी नजर आई थी.

सलमान की पार्टी में हुई थी सोनाक्षी-जहीर की पहली मुलाकात
दिलचस्प बात ये है कि सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी में हुई थी. इस पार्टी में इनकी बातें शुरू हुई और फिर मुलाकातों के साथ दोस्ती हुई और फिर ये एक दूसरे को दिल दे बैठे. फाइनली सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते को एक कदर और आगे बढ़ाते हुए अब शादी भी कर ली है.

सोनाक्षी-जहीर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे तमाम स्टार्स
वहीं सोनाक्षी और जहीर के ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की बात करें तो न्यूली वेड कपल की खुशियों में सलमान खान ही नहीं रेखा, काजोल, तब्बू, ऋचा चड्ढा, अदिति हैदरी,  विद्या बालन और संजय लीला भंसाली समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. वहीं सिविल मैरिज के बाद सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी की ऑफिशियल तस्वीर भी शेयर की थी और खुलासा किया था कि 26 जून को ही इन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ था और इसीलिए इन्होंने इस तारीख पर ही शादी की है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

ये भी पढ़ें: Watch: अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में प्यार में डूबे नजर आए Sonakshi- Zaheer, एक दूसरे का हाथ थामे न्यूली वेड कपल ने किया रोमांटिक डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
Dhamaal 4 Box office Collection: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, 'धमाल 4' ने कितना कमाया प्रॉफिट?
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, 'धमाल 4' ने कितना कमाया प्रॉफिट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget