एक्सप्लोरर

सलमान भाई को खुद पर हावी होते महसूस नहीं किया : सोहेल खान

मुंबई : आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में अपने भाई सलमान खान के साथ नजर आने जा रहे अभिनेता और फिल्मकार सोहेल खान का कहना है कि पर्दे पर उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि उनके भाई उन पर हावी हो रहे हैं. फिल्म 'ट्यूबलाइट' में दोनों पर्दे पर एक-दूसरे के भाई के रूप में नजर आएंगे.

सोहेल से पूछा गया कि क्या सलमान के सामने पर्दे पर प्रभावी उपस्थिति बनाए रखने करने को लेकर उन्होंने दबाव महसूस किया, तो उन्होंने इसे नकार दिया. अभिनेता ने बताया, "नहीं, मैंने कभी भी सलमान भाई को खुद पर हावी होते महसूस नहीं किया, क्योंकि इस फिल्म में वह (सलमान खान) दबंग वाले रूप में नहीं हैं. दर्शकों के दिमाग में शायद हीरो के रूप में उनकी छवि हो, लेकिन इस फिल्म में उनका काम कुछ अलग तरह का है." सोहेल का मानना है कि सलमान खान या किसी भी अन्य कलाकार की उपस्थिति में दर्शकों का ध्यान खींचने को लेकर कंप्टीशन नहीं करनी चाहिए या असुरक्षा महसूस नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसी कोशिश करने से सीन और खराब हो जाता है. एक अभिनेता के रूप में वह सिर्फ अपने हिस्से के काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं. फिल्म में दो भाइयों की इमोशनल सफर को दिखाया गया है, जो 1960 के दशक में हुए भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. सोहेल का कहना है कि निर्देशक कबीर खान ने उस समय के माहौल और पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए सेट को तैयार करवाया, जिससे उन्हें अपनी भूमिका निभाने में मदद मिली. यहां देखें फिल्म का ट्रलर... सोहेल से जब पूछा गया कि फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से बखूबी परिचित होने के बाद भी क्या वह अभी भी आम दर्शकों की तरह फिल्म देख सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल, वह ऐसा कर सकते हैं. वह हमेशा एक फिल्म को उसके पूरे प्रभाव के आधार पर जांचते हैं. वह उसकी कहानी, फोटोग्राफी, उसके प्रभाव और दर्शकों को उसे देखकर होने वाले अनुभव के आधार पर आंकते हैं. सोहेल के पिता सलीम खान लेखक रहे हैं और उनके परिवार के अधिकांश सदस्य फिल्मी जगत से ताल्लुक रखते हैं. बता दें कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget