एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने सैफ अली खान के साथ पोस्ट की खूबसूरत सेल्फी, खोला 23 साल पुराना राज

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए 23 साल पुरानी यादें ताजा की हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है. सैफ और स्मृति की दोस्ती से कम ही फैंस वाकिफ होंगे. ये दोनों करियर की शुरुआत से ही एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त रहे हैं. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में जब स्मृति और सैफ की मुलाकात हुई तो दोनों की काफी सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं. इसी शादी में सैफ के साथ ली सेल्फी को स्मृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए 23 साल पुराना राज खोला है.

इस खूबसूरत सेल्फी को शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा, "23 साल पहले दिल्ली से आई एक नौसिखिया को एक राइजिंग स्टार ने बताया था कि किसी भी मुंबई जैसे बड़े शहर में कैसे पांव जमाने हैं. कुछ ऐसे ट‍िप्‍स बताए जिनसे आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. उन्‍हें यकीन था कि ये नौसख‍िया एक दिन स्‍टार बनेगी. इन यादों के लिए शुक्र‍िया सैफ अली खान."

स्मृति के इस पोस्ट से साफ है कि सैफ और उनकी दोस्ती नई नहीं बल्कि 23 साल पुरानी है. बता दें कि स्मृति ईरानी के जिनते करीबी पॉलिटिक्स में हैं उतने ही फिल्म इंडस्ट्री में भी हैं. मॉडलिंग से कर‍ियर की शुरुआत करने वाली स्‍मृति ईरानी साल 1998 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. स्मृति ने अपने एकता कपूर के सीरियल क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी वीरानी का रोल मिला जिसकी बदौलत उन्‍हें घर घर में पहचान मिली. लोग उनमें एक आदर्श बहू का प्रति‍रूप देखने लगे. समृति को देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता इसी रोल से मिली थी. साल 2000 में वह 'आतिश', 'हम हैं कल आज और कल' जैसे सीरियल में भी नजर आईं. इसके साथ ही स्मृति मीका सिंह के गाने सावन में लग गई आग में नजर आ चुकी हैं.

View this post on Instagram
 

#awards #night #backtothefuture here we go 😘❤️💕😎

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले. इसी के साथ स्मृति ने 2001 में पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता का भी किरदार निभाया था. 2001 में स्‍मृत‍ि ने पारसी उद्योगपत‍ि जुबिन ईरानी से शादी की है.

View this post on Instagram
 

#jahan rishto ke roop nahi badle #kalaajaurkal 💝💖

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget