एक्सप्लोरर

अजय देवगन ने किया खुलासा, एक फिल्म में नजर आएं ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’

अजय देवगन ने कहा कि निर्देशक रोहित शेट्टी पुलिस पर आधारित लोकप्रिय फिल्मों ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ को एक ही फिल्म में लाने पर काम कर रहे हैं. देवगन ने 2011 में आयी ‘सिंघम’ और 2014 में इसके सीक्वल में अहम भूमिका निभाई थी.

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि निर्देशक रोहित शेट्टी पुलिस पर आधारित लोकप्रिय फिल्मों ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ को एक ही फिल्म में लाने पर काम कर रहे हैं. देवगन ने 2011 में आयी ‘सिंघम’ और 2014 में इसके सीक्वल में अहम भूमिका निभाई थी. रणवीर सिंह ‘सिम्बा’ में नजर आए थे और अब अक्षय कुमार ‘‘सूयवंशी’’ में दिखाई देंगे. देवगन और अक्षय दोनों ने ‘‘सिम्बा’’ में कैमियो किया था. अजय देवगन ने कहा, ‘‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ के साथ पुलिस यूनिवर्स फिल्म बनाने की योजना है. यह एक अलग फिल्म होगी. हमें सही पटकथा की जरुरत है और हम इस ओर काम कर रहे हैं. ‘सिंघम’ और ‘सिम्बा’ ‘देसी’ सुपरहीरो बन गए हैं और अब ‘सूर्यवंशी’. तीनों को एक साथ लाना अच्छा विचार है.’’
View this post on Instagram
 

And the Universe Expands...Our GAME BEGINS...⁣ ⁣ @itsrohitshetty @karanjohar @akshaykumar @ranveersingh

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

अजय देवगन ‘‘सूर्यवंशी’’ में भी कैमियो करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हां, इसमें मेरा एक कैमियो है.’’ देवगन लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के दौरान रिलीज होनी है और इसकी टक्कर आमिर की ‘‘लाल सिंह चड्ढा’’ से होगी. इसके बारे में देवगन ने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि टकराव के बारे में क्या हो रहा है. यह लव तय करेंगे. मैंने सुना कि इसी दिन ‘अवतार’ रिलीज हो रही है तो ऐसे में हम दोनों को ही इससे बचना होगा. ‘अवतार’ बड़ी फिल्म है.’’ देवगन अब ‘‘दे दे प्यार दे’’ फिल्म में दिखाई देंगे जो 17 मई को रिलीज होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget