एक्सप्लोरर

Singham Again Box Office Collection Day 7: एक हफ्ते बाद भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई 'सिंघम अगेन', कैसे वसूल कर पाएगी बजट?

Singham Again Box Office Collection: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की कमाई लगातार घटती जा रही है. रिलीज के 7 दिन बाद भी ये फिल्म अपना आधा बजट वसूल नहीं कर पाई है.

Singham Again Box Office Collection Day 7: रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है. मल्टी स्टारर इस फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह. अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और जैकी श्रॉफ ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं सलमान खान के चुलबुल पांडे के किरदार में कैमियो रोल की भी काफी चर्चा हो रही है.

एंटरटेनमेंट के तमाम एलिमेंट्स से भरपूर ‘सिंघम अगेन’ को देखने के लिए खूब दर्शक भी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई है लेकिन फिर भी ये फिल्म डबल डिजीट में ही कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

सिंघम अगेन’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘सिंघम अगेन’  को सिनेमाघरों में दहाड़ते हुए एक हफ्ता हो गया है. रिलीज के 7 दिनों में अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. दिलचस्प बात ये है कि सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का कार्तिक आर्यन स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से क्लैश हुआ था लेकिन अपनी दमदार कहानी,  शानदार स्टार कास्ट और पावर पैक्ड एक्शन की बदौलत रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसी के साथ ये फिल्म खूब नोट भी बटोर रही है.

‘सिंघम अगेन’  की 7 दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 43.5 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़ और छठे दिन 10.5 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘सिंघम अगेन’  की सात दिनों की कुल कमाई अब 173.00 करोड़ रुपये हो गई है.

घटती कमाई के साथ कैसे बजट वसूल कर पाएगी ‘सिंघम अगेन’  
‘सिंघम अगेन’   की कमाई में वीकडेज में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. सातवें दिन तो ये फिल्म सिंगल डिजिट में सिमट गई. फिल्म की कमाई के ग्राफ को देखते हुए अब मेकर्स की चिंता भी बढ़ गई है. दरअसल ये फिल्म रिलीज के सात दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा भी नही छू पाई है.ऐसे में 350 करोड़ के बजट मे बनी इस फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है.

हालांकि उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई में दूसरे वीकेंड पर तेजी आएगी और ये मोटा कलेक्शन करेगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर जमी हुई हैं.  

  ये भी पढ़ें:-सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप का चेहरा आया सामने, जींस-शर्ट और पगड़ी पहने यूं दिया पोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget