एक्सप्लोरर

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में नहीं है कुछ खास, ये हैं 10 बड़ी खामियां

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिव्यू कुछ खास नहीं आ रहे हैं अगर आप भी देखने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें ये बड़ी खामियां.

Singham Again Mistakes: अजय देवगन की फिल्मों का फैंस को बेसब्री स इंतजार रहता है. देश ही नहीं विदेश में भी अजय की फैन फॉलोइंग कम नहीं है. आज उनकी फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें थीं मगर ये कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई है. इस फिल्म में ट्रेड एनालिस्ट को बहुत खामियां नजर आईं हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर भी सिंघम अगेन को कुछ खास रिस्पॉन्स नजर नहीं आ रहा है. अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ही जान लें इसमें आपको कितनी खामियां देखने को मिलने वाली हैं.

1- हर फिल्म की कहानी उसकी जान होती है. अगर उसी में कुछ दम नहीं हो तो फिल्म फ्लॉप हो जाती है. सिंघम अगेन की कहानी में भी कुछ नयापन नहीं है. कहानी रामायण पर बेस्ड है. इसमें कई तरह के रिफरेंस लिए गए हैं.

2- रोहित शेट्टी की पहले वाली सिंघम देसी थी इस वजह से ये दिल को भी छू गई थी मगर इस वाली में जबरदस्ती के मसाले और स्टार्स डाले गए हैं. जो लोगों को इंप्रेस नहीं कर पा रहे हैं.

3- सिंघम अगेन में अजय देवगन की एक्टिंग की बात करें तो ठीक-ठीक काम किया है. उनकी एक्टिंग में कुछ नयापन और खास नहीं था.

4- अर्जुन कपूर ने विलेन बनने की अच्छी कोशिश की है मगर वो अपना असर नहीं छोड़ पाए हैं. वो लोगों में अपना खौफ नहीं पैदा कर पाए. ये ही फिल्म का सबसे बड़ा ड्राबैक है.

5- फिल्म में दीपिका पादुकोण का रोल भी कुछ ज्यादा नहीं है. जितना उन्हें ट्रेलर में दिखाया गया था उससे थोड़ा सा ही ज्यादा बस फिल्म में दिखाया गया है. 

6- रोहित शेट्टी ने बेशक मल्टीस्टारर फिल्म बनाई है मगर स्टार्स की एक्टिंग कुछ खास नहीं है. फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर ने कुछ कमाल नहीं किया है. 

7- सिंघम अगेन में कोई बड़ा ट्विस्ट नहीं है. जबरदस्ती का मसाला डालने की कोशिश की गई है. रोहित शेट्टी की फिल्में एक्शन के लिए जानी जाती हैं मगर उसे भी कुछ खास नहीं किया गया है. एक्शन बहुत ही एवरेज है.

8- रोहित शेट्टी शानदार डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं मगर सिंघम अगेन में उन्होंने बहुत ही एवरेज डायरेक्शन किया है. उनकी फिल्मों में हमेशा से सीटीमार सीन्स होते हैं मगर इस बार ऐसा कुछ नहीं है.

9- फिल्म में कुछ नयापन नहीं होने की वजह से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तगड़ा असर पड़ने वाला है. आप अगर अजय देवगन के फैन हैं तो ही ये फिल्म देखने जा सकते हैं.

10- रणवीर सिंह की कॉमिक टाइमिंग ही बस लोगों को सिनेमाघरों में बैठे रहने देती है. उनके अलावा कोई और कुछ खास करता नजर नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Singham Again OTT Release Date and Platform: ‘सिंघम अगेन’ OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget