एक्सप्लोरर

#MeToo मूवमेंट पर भड़के सिंगर लकी अली, कहा- अब 'मीटू' कह रहीं, पहले मुंह क्यों नहीं खोला?

उन्होंने यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के इतने सालों बाद अब मुंह खोलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ये हुआ तो उन्होंने मुंह क्यों नहीं खोला.

लकी अली संगीत की दुनिया में अपने बेहतरीन गानों की बदौलत एक अलग पहचान रखते हैं और वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके गाए गानों जैसे 'ओ सनम', 'कभी ऐसा लगता है', 'अनजानी राहों में', 'ना तुम जानो ना हम', 'आ भी जा' आदि को लोगों ने खूब पसंद किया है. हाल ही में लाइव परफार्मेस देने नोएडा आए लकी ने 'हैशटैग मीटू' अभियान पर खुलकर बात की. उन्होंने यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के इतने सालों बाद अब मुंह खोलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ये हुआ तो उन्होंने मुंह क्यों नहीं खोला.  लकी अली ने कहा, "जैसे मेरे पिता कॉमेडियन बने, वैसे ही मैं संगीत में भर्ती हुआ. संगीत से सबको लगाव होता है और मुझे भी लगाव है. यही लगाव मुझे संगीत की दुनिया में ले आया." सन् 1990 के दशक में लकी के गीतों ने जबरदस्त धूम मचाई, उनके अल्बम 'सुनो' के लिए 1996 के स्क्रीन अवार्ड्स में उन्हें बेस्ट पॉप मेल वोकेलिस्ट का पुरस्कार मिला. गायक से जब पूछा गया कि 1990 के दशक की अपेक्षा आज के संगीत के परिदृश्य को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा, "कुछ अच्छा गाते हैं, कुछ बुरा गाते हैं. मैं ज्यादा सुनता तो नहीं हूं, मगर जो भी सुना है, जहां भी सुना है कोशिश तो है न लोगों की. कम से कम मेहनत तो कर रहे हैं." आजकल हैशटैग मीटू अभियान के जरिए महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पर मुंह खोल रही हैं, इस पर गायक ने कहा कि उन्हें पहले ही मुंह खोलना चाहिए था और गंदी चीजें सामने आ ही जाती हैं.
View this post on Instagram
 

When you see the legend himself performing live! #LuckyAli #JamPacked

A post shared by Imperfecto Ruin Pub - Noida (@imperfectoruinpubnoida) on

लकी ने कहा, "अब क्या कर सकते हैं सबने मस्तियां की है तो उनकी पोल खुल रही है. अभी यह बहुत हास्यास्पद है. मतलब, अभी सबको याद आ रहा है कि मेरे साथ ये हादसा हुआ या वो हादसा हुआ. जब हादसा हुआ, तब किसी का मुंह क्यों नहीं खुला? क्यों नहीं बताया? और ये जो है.. मुझे लगता है कि जब गंदे काम होते हैं तो वो सामने आ जाते हैं." उन्होंने आगे कहा, "जब गलत बात होती है तो वो सामने आ जाती है, चाहे आप कितना भी छिपाने की कोशिश करें, पर वो सामने आकर रहेगा..तो कभी-कभी ये जो हालात हैं, आज के जमाने में जाहिर है कि होएगा ही, क्योंकि टेक्नोलॉजी चेंज होने से बदलाव आया है..लोग जो हैं रातों में काम करते हैं, उनके दिन, रात हो जाते हैं और रात, दिन हो जाते हैं.. तो पूरा चेंज होते रहता है.. तो जमाना ही अब बदल गया है और इस तरह की चीजें हो रही हैं." लकी का कहना है कि वह पहले से कोई भी प्लान नहीं करते हैं और बस यही सोचते हैं कि हर काम को वह बखूबी करें. बचपन में घोड़े पालने का शौक रखने वाले गायक ने बताया कि उन्हें गायकी के अलावा पेड़-पौधे उगाने और खेती करने का शौक है. सोशल मीडिया पर ट्रोल करना आजकल एक चलन सा बन गया है, गायक से जब पूछा गया कि वह इन सबसे कैसे निपटते हैं तो उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया ट्रोल को हैंडल करना पड़ता है, कभी-कभी लोग..मतलब उनके रिएक्शन जो होते हैं, इमोशनल होते हैं..वो आपको समझ में आएगी कि जो सामने वाला है शायद आपकी बात को नहीं समझा है, ऐसा होता होगा. मगर, ट्रोल्स को तो हम लोग उनकी जुबान में ही जवाब दे देते हैं." फिल्म 'सुर' के अभिनेता से जब फिल्मों में दोबारा अभिनय करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंेने कहा, "आज फिल्मों में मेरा काम करने का मूड नहीं है, बॉलीवुड में कुछ नहीं है. वैसे कैरेक्टर ही नहीं हैं, जो मुझे भाएं तो फिर कैसे करूंगा." फिल्म 'कहो ना प्यार है' (2001) के गाने 'ना तुम जानो ना हम' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार जीत चुके लकी ने अब तक के सफर के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मेरा सफर ठीक रहा है. सब की जिंदगियों में जब तक ऊपर और नीचे नहीं होगा न तब तक आप संभल नहीं सकते तो जब आप जिदंगी में ऊपर चढ़ते हैं तो ये भी सोचना होता है कि एक जगह नीचे भी होती है, जब नीचे उतरते हैं तो फिर जिदंगी में वापस ऊपर चढ़ना भी होता है." लकी का मानना है कि अपने पिता महमूद के आशीर्वाद की बदौलत वह अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी दुआओं से यहां तक पहुंचे हैं. संगीत के क्षेत्र में आने की चाहत रखने वाले गायकों के लिए उन्होंने अपने संदेश में कहा, "युवा गायक फेल होने से नहीं डरें, क्योंकि अगर आप फेल नहीं हो सकते तो फिर पास नहीं हो सकते."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की नई नवेली दुल्हन, वीडियो वायरल
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की दुल्हन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
Embed widget