एक्सप्लोरर

शोविक ने बढ़ाई रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, जमानत याचिका खारिज होने के पीछे भाई का बयान भी बना वजह

अदालत ने अपने आदेश में एनसीबी द्वारा दी गई दलीलों का जिक्र करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ने अदालत के सामने दलील देते हुए कहा कि शोविक जो ड्रग मंगवाता था, वह रिया चक्रवर्ती की जानकारी में होता था.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच के दौरान गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज करते हुए अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि रिया और सुशांत एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे और आरोपी शोविक, रिया का भाई है. शोविक चक्रवर्ती रिया के कहने पर सुशांत सिंह के लिए ड्रग्स मंगवाता था, कुछ एक मौके पर शोविक ने ही पैसा भी दिया था.

एनसीबी के पास इससे जुड़े हुए चैट और सबूत मौजूद हैं. फिलहाल अभी इस केस की जांच एक अहम मोड़ पर है और अभी ये नहीं कहा जा सकता कि आरोपी शोविक का रोल महत्वपूर्ण था या नहीं. एनसीबी के मुताबिक पूछताछ के दौरान शोविक ने कई और लोगों का भी नाम लिया है. एनसीबी फिलहाल उन लोगों का भी पता लगा रही है, जिनका शोविक ने पूछताछ के दौरान नाम लिया है. ऐसे में अगर आरोपी को जमानत दी जाती है तो मुमकिन है कि वह जिन लोगों के संपर्क में था वह उनको जांच के बारे में जानकारी दे दे और वह लोग अपने पास मौजूद सबूतों को नष्ट कर दें, जिससे एनसीपी की जांच प्रभावित हो सकती है. लिहाजा जांच के इस मोड़ पर आरोपी शोविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं दी जा सकती.

अदालत ने अपने आदेश में एनसीबी द्वारा दी गई दलीलों का जिक्र करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी ने अदालत के सामने दलील देते हुए कहा कि शोविक जो ड्रग मंगवाता था, वह रिया चक्रवर्ती की जानकारी में होता था. अक्सर कौन सा ड्रग मंगवाना है और कितना ड्रग मंगवाना है, यह रिया चक्रवर्ती ही तय करती थी और उसका पैसा भी रिया चक्रवर्ती ही दिया करती थी.

इस मामले में एक और आरोपी सैमुएल मिरांडा ने कहा कि वह सुशांत और रिया के कहने पर ही ड्रग लाता था और रही बात पैसे की तो फिर वह सुशांत और रिया ही दिया करते थे. वहीं, दीपेश सावंत ने भी कहा कि अक्सर सुशांत के लिए जो ड्रग आता था, उसके लिए या तो सुशांत या रिया ही पैसे दिया करते थे. शोविक की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जांच एजेंसी एनसीबी ने कोर्ट को बताया कि 3 दिनों तक रिया से पूछताछ के दौरान इन आरोपियों और रिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की गई थी और इन आरोपियों ने सामने आए तथ्यों की पुष्टि भी की थी.

इस पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने भी इन बातों को स्वीकार किया है और यह भी माना है कि वो सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के जरिए ड्रग मंगवाती थी और उसका पैसा भी देती थी. इसी आधार पर एनसीबी ने कोर्ट में यह साबित करने की कोशिश की कि ये सभी लोग एक ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं और यह लोग सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग मंगवाते थे.

सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपियों के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, गूगल पे, लैपटॉप और हार्ड डिस्क के रिकॉर्ड को खंगालने के बाद यह पता चला है कि आरोपी ड्रग्स के लिए लगातार पैसा देता रहा है.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में रेलवे ट्रैक किनारे बनी झुग्गियों को हटाने के मामले में केंद्र ने SC से कहा- अभी किसी को नहीं हटाया जाएगा 

लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई? संसद में सरकार ने कहा- पता नहीं 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget