एक्सप्लोरर

संजय राउत का बड़ा आरोप, कहा- पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत

संजय राउत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता केके सिंह की दूसरी शादी से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह कितनी बार अपने पिता से मिलने के लिए पटना गए थे?'

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत कथित खुदकुशी मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में अब शिवसेना के संजय राउत ने कई अहम सवाल उठाए हैं. संजय राउत का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता केके सिंह के बीच के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे. संजय राउत ने मुखपत्र सामना में छपे एक लेख में ये दावा किया है.

उनका दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता केके सिंह की दूसरी शादी से खुश नहीं थे. उन्होंने कहा, 'सुशांत सिंह कितनी बार अपने पिता से मिलने के लिए पटना गए थे?' उन्होंने कहा, सुशांत सिंह की मौत के पीछे की सच्चाई बाहर न आ सके इसलिए इसपर राजनीति की गई और मुंबई पुलिस से इस केस को छीन लिया गया. हालांकि केके सिंह के परिवार का इन आरोपों को झूठा बताया है.

संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने बिहार सरकार पर भी राजनीति का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ''बिहार दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में राजनीति की जा रही है. महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है. मुंबई पुलिस इस मामले की सच्चाई सामने लाने में सक्षम थी.''

यह भी पढ़ें: रणबीर-दीपिका पर कंगना रनौत ने कसा तंज, आयुष्मान खुराना को बताया 'चापलूस आउटसाइडर'

उन्होंने कहा कि अब इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है और इस जांच में ये सच्चाई सामने आ जाएगी कि सुशांत के अपने परिवार के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं थे. इससे पहले भी उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधा था. संजय राउत ने कहा था, ''नीतीश को लगता है कि इस मामले पर राजनीति करके उनको बिहार चुनाव में फायदा हो जाएगा. नीतीश कुमार सीनियर नेता हैं. उन्हें समझना चाहिए कि वो क्या चाहते हैं?''

रिया ने भी कही थी परिवार से अनबन की बात

संजय राउत से पहले एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी ये आरोप लगाए थे कि उनके परिवार खासतौर पर उनकी बहन संग उनके रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे. रिया ने सुशांत संग अपनी कुछ चैट सोशल मीडिया पर साझा की थी.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह के घर पर हुई पूजा का Video हो रहा वायरल, पंडित का खुलासा-पूजा में शामिल नहीं थी रिया

इस चैट में सुशांत रिया से कह रहे हैं कि उनकी बहन उनके दोस्त और रूममैट सिद्धार्थ पिठानी को भड़ा रही  हैं. इस चैट की शुरुआत में सुशांत रिया और उनके भाई शौविक का आभार व्यक्त करने से होती है. सुशांत इस चैट में लिखते हैं,"आपका परिवार बहुत ही बेहतरीन है. शौविक दयालु हैं और तुम भी, तुम मेरी हो, मेरे परिवर्तन की तुम उचित वजह हो जोकि मुझे विश्व स्तर की राहत देते हैं. इस जब बदलावों के पीछे. यह मेरे लिए खुशी की बात होगी कि आप जैसे लोग मेरे आसपास है. मेरे दोस्त के रूप में मुझे खुशी देते हैं. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget