एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह के घर पर हुई पूजा का Video हो रहा वायरल, पंडित का खुलासा-पूजा में शामिल नहीं थी रिया

इन दिनों सुशांत सिंह का एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वो पूजा करते नजर आ रहे हैं. सुशांत सिंह के इस वीडियो को लेकर जहां अलग-अलग बातें सामने आ रही थी, वहीं अब इसे करवाने वाले पंडित गोविंद नारायाण ने एपीबी न्यूज को कई अहम जानकारियां दी हैं.

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला जहां एक ओर उलझता ही जा रहा है, वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियोज लगातार वायरल हो रहे हैं. इन दिनों सुशांत सिंह का एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वो पूजा करते नजर आ रहे हैं. सुशांत सिंह के इस वीडियो को लेकर जहां अलग-अलग बातें सामने आ रही थी, वहीं अब इसे करवाने वाले पंडित गोविंद नारायाण ने एपीबी न्यूज को कई अहम जानकारियां दी हैं.
ये पूजा सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित केपरी हाइट्स बिल्डिंग की 15वीं मंजिल वाले फ्लैट (मोंट ब्लांक से पहले वाला घर) में रुद्राभिषेक की पूजा करवाई गयी थी. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडिया में रिया चक्रवर्ती नहीं दिखाई दे रही हैं. जिस पंडित गोविंद नारायाण शास्त्री ने सुशांत के इस किराये के घर में पूजा की थी, उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की कि रिया इस पूजा का हिस्सा नहीं थीं. पंडित के मुताबिक, इस पूजा में सुशांत सिंह राजपूत, उनकी बहन मीतू सिंह और पति, कुछ अन्य लोग व उनके स्टाफ के सदस्य शामिल हुए थे.
पंडित ने बताया कि यह पूजा लगातार 4 घंटे चली थी और सुशांत न सिर्फ लगातार इस पूजा में 4 घंटे बैठे थे, बल्कि ब्राह्मणों को भोजन कराने और पूजा खत्म होने के बाद सभी सामग्री को हटाने में कुल 6-7 घंटे का समय लगा था, मगर सुशांत पूरे समय वहां मौजूद थे और पूरी तन्मयता के साथ पूजा में हिस्सा लिया.
पंडितजी ने बताया कि वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पूजा के दौरान सुशांत बिल्कुल सामान्य शख्स की तरह बर्ताव कर रहे थे. पंडित ने कहा कि उस वक्त सुशांत कहीं से भी डिप्रेशन का शिकार नजर नहीं आ रहे थे. पंडितजी ने कहा कि उन्हें अभी भी इस बात का यकीन नहीं होता कि सुशांत जैसे खुशमिजाज व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की.
साथ ही पंडितजी ने बताया कि इस एक पूजा के अलावा उनसे किसी और पूजा के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया और न ही कभी उन्होंने सुना कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के किसी घर या फिर पावना डैम के फार्महाउज पर तंत्र-मंत्र से संबंधित कोई पूजा कराई हो.
पंडित ने बताया कि रुद्राभिषेक नामक यह पूजा घर में सुख शांति, वैभव व धन लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए रखी गयी थी, जिसके दौरान एक नटराज की मूर्ति की स्थापना की गयी थी, 11 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया था और 101 जाप किये गये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget