एक्सप्लोरर

Shershaah Trailer Review: दमदार हैं फिल्म के डायलॉग्स, सिद्धार्थ मल्होत्रा का अंदाज देखकर यही कहेंगे- ये दिल मांगे मोर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म 'शेरशाह' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मेजर बिक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स हैं.

'एक फौजी के रुतबे से बड़ा कोई और रुतबा नहीं होता,
वर्दी की शान से बड़ी कोई और शान नहीं होती,
अपने देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता'

सिद्धार्थ मल्होत्रा के इन दमदार डायलॉग्स के साथ शुरू होता है फिल्म शेरशाह का ट्रेलर... सिद्धार्थ मल्होत्रा शेरशाह  बने हैं. शेरशाह यानि कैप्टन विक्रम बत्रा जिन्होंने करिगल की जंग में पाकिस्तान की हालत पतली कर दी थी.
  
करगिल में ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया. करगिल की जीत को 22 साल हो गए हैं और इसी मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और करण जौहर ने देश के वीर जवानों के बीच पहुंचकर इस ट्रेलर को लॉन्च किया. ट्रेलर में उस वक्त के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी झलक दिखने को मिलती है.  

रौंगटे खड़े करने वाले डायलॉग्स
ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा पूरी तरह से छाए हुए हैं. उनका एक-एक डायलॉग रौंगटे खड़े कर देने वाला है. 'मैं तिरंगा लहराकर आऊंगा नहीं तो उसमें लिपटकर आऊंगा'  लेकिन आऊंगा जरूर हां’. ये डायलॉग सुनकर किसी के अंदर भी देश भक्ति की लौ जग उठती है. 

देशभक्ति के बीच रोमांस का तड़का
फिल्म करण जौहर ने बनाई है और करण ने देश भक्ति की डोज के बीच रोमांस का तड़का भी लगाया है. देश भक्ति के डायलॉग्स से भरे इस ट्रेलर में रोमांस का रंग भी डाला गया है और ये थोड़ा सा खटकता है. जाहिर है ट्रेलर में कियारा आडवाणी को जगह देने के लिए ऐसा किया गया है लेकिन देश भक्ति के जज्बे के बीच प्यार का ये रंग शायद कुछ लोगों को पसंद ना आए.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर-

सिद्धार्थ का अबतक का बेस्ट परफॉर्मेंस
कुल मिलाकर ट्रेलर बहुत शानदार है. ऐसा लग रहा है कि ये सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस होगा. सिद्धार्थ पूरी तरह से कैप्टन बत्रा के अंदाज में दिख रहे हैं.  ट्रेलर में जंग के जितने सीन दिखाए गए हैं, वो शानदार हैं और अपना असर छोड़ते हैं और ट्रेलर देखकर लगता है कि काश थोड़े से और डायलॉग सुनने को मिलते.  

इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 12 अगस्त को रिलीज हो रही है. कोरोना के चलते फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है. और ये बात थोड़ी खटकती भी है क्योंकि देश के वीर जवान विक्रम बत्रा के शौर्य को थिएटर में देखने का मजा अलग ही होता.

ये भी पढ़ें-

Mahika Sharma: माहिका शर्मा ने कहा- मुझे भी मिला था सॉफ्ट पोर्न शूट का ऑफर, सरकार ऐसे कंटेंट पर कसे लगाम

Javed Akhtar News: शाहजहां को लेकर ऐसा क्या कहा जो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे जावेद अख्तर? जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget